Friday, July 3

10ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हरपुर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

हरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 ग्राम स्मैक संग तीन तस्कर गिरफ्तार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने की पुष्टि

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नायक टोला सैनिक रोड स्थित बड़े पुल के पास से 10 ग्राम स्मैक के साथ तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है।

​यह सफल ऑपरेशन 02 जुलाई की रात को हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी कैलाश पटेल के पुत्र सुरेश पटेल, रामपुर निवासी जैनुल हवारी के पुत्र जय आलम और रामपुर के ही मनीर बैठा के पुत्र शम्सुद्दीन के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से स्मैक बरामद कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही इस धंधे के मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!