
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद्, शाखा रक्सौल द्वारा रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा वैंक्वेट हॉल में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की, जबकि मेनका गुप्ता के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मौके पर परिषद अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी सहित, मेनका गुप्ता, सुनील कुमार, नरेश कुमार एवं विजय कुमार आदि ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सुशासन, नारी शक्ति, धर्म संरक्षण, लोककल्याण और जनसेवा की अद्वितीय प्रतीक थीं। उनके जीवन और कार्य आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में योगेन्द्र प्रसाद, उमेश सिकारिया, अजय कुमार, विनोद कुमार (नारियल गद्दी), विजय कुमार साह, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार, अमरेन्द्र कुमार, मंदीप कुमार, शरद सर्राफ एवं प्रतीक कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी।
