Friday, May 1

आदापुर:कांग्रेस द्वारा ‘संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ का विधिवत शुभारंभ

आदापुर।(Vor desk)। गुरुवार को रक्सौल विधानसभा अंतर्गत आदापुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में ‘संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस डिजिटल अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों का निर्वाचन सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत प्रति व्यक्ति सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है और संगठन के ढांचे में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस की मजबूती और डिजिटल सदस्यता पर जोर देते हुए बैधनाथ प्रसाद, शफीक मोहम्मद अंसारी, फिरोज अहमद, हरेश्वर प्रसाद पाल, मोहम्मद आशिक, राजा हुसैन, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार, लालाबाबू खां, अम्बिका पासवान, मजहर खां, परमानंद प्रसाद, कुणाल नंदन, रतन साह, शेख हारुण रसीद, अतीऊल्लाह खां और फैजुल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!