
● तीन सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई
वीरगंज।(Vor desk)। बुधवार की संध्या वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्रो. अमर कुमार मिश्र, प्रो. जयप्रकाश पांडेय और प्रो. आशुतोष चौबे को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्नेह भेंट के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने अवकाश प्राप्त कर रहे तीनों प्राध्यापकों की दीर्घकालीन सेवा और योगदान को याद किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। सेवानिवृत प्राध्यापकों ने भी अपने लंबे समय के शैक्षणिक अनुभव को साझा किया।

कार्यक्रम में डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ, प्रो. कामेश्वर महासेठ, प्रो. रंजीत प्रसाद यादव, प्रो. शिव कुमार दास, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. संजीव उपाध्याय एवं प्रो. शेषनाथ प्रसाद समेत विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विदाई कार्यक्रम के बाद आयोजित रात्रि भोज में सभी प्राध्यापक एवं विभागीय कर्मचारीगण सामुहिक रूप में उपस्थित हुए।
