Wednesday, May 27

रक्सौल नगर परिषद में आज ‘सशक्त स्थायी समिति’ का चुनाव: दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला


रक्सौल, 27 मई 2026।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की भविष्य की दिशा तय करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव आज संपन्न होने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग की नई अधिसूचना के आलोक में, आज ‘सशक्त स्थायी समिति’ के तीन सदस्यों का चयन गुप्त मतदान के जरिए किया जाएगा।जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के मुताबिक,इस बार की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक है। पुरानी मनोनयन की परंपरा को समाप्त कर पहली बार बैलेट पेपर के जरिए गुप्त मतदान कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया रक्सौल प्रखंड कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। कुल 25 वार्ड पार्षद ही इस चुनाव में मतदान करेंगे। प्रत्येक पार्षद केवल एक रिक्ति के लिए नामांकन भर सकता है और एक ही दिन में नामांकन, मतदान व परिणाम की घोषणा की जाएगी।शपथ ग्रहण भी आज ही कराने की सूचना है।


नगर परिषद के गलियारों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। चर्चा है कि दो मुख्य पैनल आमने-सामने हैं। पहले पैनल में रवि गुप्ता, नीलाक्षी श्रीवास्तव और वीरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं, जबकि दूसरे पैनल में घनश्याम प्रसाद, जितेंद्र दत्ता और रणजीत श्रीवास्तव के नाम की चर्चा है। इसमें एक सत्ता पक्ष और दूसरा विरोधी समूह से जुड़ा बताया गया है।दोनो आमने सामने है।पार्षदों के एक गुट के नेपाल के हालिया दौरों और राजनीतिक जोड़-तोड़ के बाद समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जानकार मान रहे हैं कि जीत का दारोमदार पार्षदों की आपसी खींचतान और क्रॉस वोटिंग पर टिका होगा।इसके लिए जोड़ गांठ और जुगाड़ तकनीकी की चर्चा खूब तेज है,ताकि,अपने बर्चस्व,बहुमत और प्रभाव की समिति बन सके।हालाकि,चुनावी प्रक्रिया में पैनल मान्य नहीं होगा,क्योंकि,समिति के एक एक पद के लिए अलग अलग चुनाव होने हैं।समीकरण निर्वाचन के पहले बन बिगड़ सकता है ।

रक्सौल नगर परिषद पिछले लंबे समय से नीतिगत गतिरोध के दौर से गुजर रही है। अगस्त 2025 में तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी के पदमुक्त होने के बाद से स्थायी समिति की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। मौजूदा सदस्य उन्हीं के कार्यकाल के बनाए गये हैं,जिस कारण गतिरोध के कारण बैठकें नहीं हो पाई।वार्ड 19 के पार्षद सोनू गुप्ता के इस्तीफे के बाद वार्ड 24 की पार्षद डिंपल चौरसिया को सदस्य बनाया गया था, जबकि वार्ड 6 से घनश्याम प्रसाद और वार्ड 17 से अंतिमा देवी पहले से सदस्य हैं।बैठक लंबित रहने से म जलजमाव, नाला निर्माण और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित थीं। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी द्वारा पुरानी समिति की बैठक को अनुचित बताए जाने और उनके द्वारा मनोनीत सदस्य को शपथ ग्रहण कराने के प्रयास के बाद से ही नई प्रक्रिया की मांग उठ रही थी।

अप्रैल 2026 में प्रस्तावित चुनाव टलने और प्रशासनिक जांच के बाद, 19 मई को जारी हुए नए आदेश ने पार्षदों और शहरवासियों के बीच उम्मीद जगाई है। अब आज होने वाले इस चुनाव से नगर परिषद में एक नई और पारदर्शी व्यवस्था के बहाल होने की प्रबल संभावना है, जिससे शहर के लंबित विकास कार्यों को नई गति मिल सकेगी।

बता दे समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं,जिसमे तीन सदस्य वार्ड पार्षद होते है,इसके अलावा संभापति,उप सभापति सदस्य होते हैं।गतिरोध पद बहुमत के आधार पर निर्णय लिये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!