Tuesday, March 17

सीमांचल

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बजट संवाद का आयोजन,जिलाध्यक्ष ज्योति राज ने कहा- ‘बिहार के विकास में नया पंख लगाएगा केंद्रीय बजट 2025’!

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बजट संवाद का आयोजन,जिलाध्यक्ष ज्योति राज ने कहा- ‘बिहार के विकास में नया पंख लगाएगा केंद्रीय बजट 2025’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मंगलवार को केन्द्रीय बजट पर जिला महिला मोर्चा द्वारा बजट संगोष्ठी एवं बजट संवाद का आयोजन महिला मोर्चा के कार्यालय राजमंदिर केसरिया भवन में हुआ।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा यह बजट विकसित भारत, विकसित बिहार एवं मजबूत भारत मजबूत बिहार के निर्माण के लिए है। उन्होंने इसे मध्यम वर्ग एवं महिलाओं को समर्पित विकसित भारत का सपना साकार करने वाला बताया। यह बजट गरीब युवा किसान एवं महिलाओं को सशक्त बनाने वाला हैं। इस बजट में पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बिहार का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट बिहार के विकास में नया पंख लगाएगा।सबसे ज्यादा खेती मखाना का बिहार में होता है। इसलिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन का प्रावधान किया गया है किसान का केसीसी की राशि दो लाख से बढ़ाकर पाँच लाख किया गया है जिससे करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे ।सबसे ब...
पुलिस और एसएसबी के अभियान में रक्सौल से भारी मात्रा में चाइनीज प्रिंटर बरामद,दो धराए!

पुलिस और एसएसबी के अभियान में रक्सौल से भारी मात्रा में चाइनीज प्रिंटर बरामद,दो धराए!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त अभियान में रक्सौल में अवैध रूप से लाए गए चाइनीज प्रिंटर की खेप बरामद किया गया है। इस अभियान में 26 अत्याधुनिक प्रिंटर जब्त किए गए। जबकि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। रक्सौल इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि रक्सौल बस स्टैंड के एक गोदाम में बड़ी मात्रा में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक सामान छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 26 चायनीज उन्नत प्रिंटर जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान नेपाल के वीरगंज निवासी कृष्णा प्रसाद और रक्सौल के भेलाही निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उनसे सामान के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर स...
सुगौली चीनी मिल जा रहे आदापुर के ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत, ठोकर मार कर फरार हुए कार चालक की पुलिस कर रही तलाश!

सुगौली चीनी मिल जा रहे आदापुर के ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत, ठोकर मार कर फरार हुए कार चालक की पुलिस कर रही तलाश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।​​​​​राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 527डी अंतर्गत रक्सौल सुगौली सड़क खंड के बोलडरवा चौक पर कार और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत स्वरूप दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है।मृतक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आशिक मियां के रूप में हुई है। मृतक के कान पर गहरा जख्म पाया गया है। जबकि शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बोल्डरवा में यह दर्दनाक घटना हुई।घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि आशिक मियां अपने ट्रैक्टर पर ईंख लादकर सुगौली चीनी मिल जा रहे थे। बोल्डरवा चौक के पास एक भूसा लदी पिकअप पंचर होने के कारण खड़ी थी।इस कारण ट्रैक्टर चालक पिकअप से साइड ले कर आगे बढ़ने की कोशिश की,इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड...
एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल मुख्य पथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,स्वच्छ और सुंदर रक्सौल के सपने को साकार करने के लिए दिख रही रक्सौल प्रशासन की प्रतिबद्धता!

एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल मुख्य पथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,स्वच्छ और सुंदर रक्सौल के सपने को साकार करने के लिए दिख रही रक्सौल प्रशासन की प्रतिबद्धता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल वीरगंज को जोड़ने वाले रक्सौल नगर के मुख्य पथ पर लगने वाले जाम और सड़क पर अवैध कब्जे से उत्पन्न विपरीत स्थिति को देखते हुए रक्सौल अनुमंडल प्रशासन लगातार एक्शन मोड में हैं।बार बार चेतावनी के बाद भी स्थाई और अस्थाई दुकानदार बाज नहीं आ रहे।इसको ले कर खुद एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित सड़क पर उतरी और अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती दिखाई।इससे सड़क पर अवैध कब्जाधारियों में खलबली रही। मिली जानकारी के मुताबिक,एसडीएम के नेतृत्व में सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क पर नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बेतरकीब खड़े वाहनों को भी करवाई के जद में लिया गया और चेताया गया। सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और गैर मौजूद वाहन मालिकों के वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद के निर्धारित पांच स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अनु...
कुंभ मेला को ले कर एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने लिया रक्सौल स्टेशन पर यात्री सुविधा का जायजा,बैठक में हुई कई बिंदुओं पर चर्चा!

कुंभ मेला को ले कर एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने लिया रक्सौल स्टेशन पर यात्री सुविधा का जायजा,बैठक में हुई कई बिंदुओं पर चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित तथा एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने कुंभ मेला को ले कर यात्रियों की सुविधा का जायजा लेने के लिए रक्सौल जंक्शन का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार सिंह,जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार,आरपीएफ प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस बैठक के क्रम में महाकुंभ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई और समुचित प्रबंध पर चर्चा की गई। सभी यात्री सुगम व सुरक्षित रूप से इच्छित यात्रा पूर्ण कर पाएं इसकी तैयारी पर जोर दिया गया। बताया की रेलवे स्टेशन परिसर में एक टेंट शेड का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे यात्रियों के रुकने में असुविधा न हो। ज्ञात हो कि स्टेशन परिसर में एक निःशुल्क रैन बसेरा नगर परिषद रक्सौल द्वारा पूर्व से ही संचालित है। इस दौरान उन्होंने सभी यात्र...
पीड़ित महिलाओं के सहायतार्थ रक्सौल में खुलेगा सखी वन स्टॉप सेंटर,तैयारी शुरू!

पीड़ित महिलाओं के सहायतार्थ रक्सौल में खुलेगा सखी वन स्टॉप सेंटर,तैयारी शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार, या किसी भी तरह के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं के लिए रक्सौल में सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापित होगा।इसके लिए पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डा रवि भूषण श्रीवास्तव ने बीते दिनों रक्सौल में स्थल चयन हेतु अस्पताल परिसर में स्थित पीएचसी के बीस बेड वाले  भवन का अवलोकन कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौप दिया है। बताया गया कि यह केंद्र प्रायोजित योजना है,जिसको बिहार सरकार के  समाज कल्याण विभाग ,महिला विकास निगम की ओर से  रक्सौल में शुरू करना है।महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से खुलने वाले इस ओसीसी के स्थापित होने से महिलाओं को आश्रय, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, परामर्श, और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।पूछने पर सिविल सर्जन डा रवि भूषण ने बताया कि रक्सौल में वन स्टॉप सेंटर खोलने के लिए अस्पताल परिसर में स्थित भवन का अवलोकन कि...
वीरगंज पुलिस की छापेमारी में चार महिला रेस्क्यू, देह व्यापार कराने के आरोप में भारतीय सहित दो गिरफ्तार

वीरगंज पुलिस की छापेमारी में चार महिला रेस्क्यू, देह व्यापार कराने के आरोप में भारतीय सहित दो गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।वीरगंज के होटल में देह व्यापार और मानव खरीद फरोख्त की सूचना पर पुलिस छापेमारी में एक भारतीय सहित दो लोगों को पकड़ा गया है,जबकि ,चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज के वार्ड15 स्थित दो होटल में हुई छापेमारी में चार महिला को होटल में काम देने और ज्यादा आमदनी का प्रलोभन  दे कर चार महिलाओ से देह व्यापार कराने का खुलासा हुआ।जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू करते हुए दो लोगों को दबोचा गया है।इसमें होटल स्मार्ट से दो और वीरगंज बस पार्क स्थित न्यू शांति सैनिक होटल से दो महिला को रेस्क्यू किया गया।इस मामले में वीरगंज के वार्ड16 निवासी गिनी लाल गुप्ता( 45) और बिहार के पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड के नकरदेई थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड6 निवासी जय प्रकाश साह (40)को हिरासत में लिया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सुभाष भट्ट ने बताया कि वीरगंज...
10लाख रुपए अवैध मुद्रा के साथ रक्सौल का युवक वीरगंज में धराया!

10लाख रुपए अवैध मुद्रा के साथ रक्सौल का युवक वीरगंज में धराया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
10लाख रुपए अवैध मुद्रा के साथ रक्सौल का युवक वीरगंज में धराया रक्सौल।(Vor desk)। परसा जिला पुलिस ने वीरगंज के वार्ड8लिंक रोड से 10लाख रुपए अवैध मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। भारतीय नागरिक की पहचान पूर्वी चंपारण के रक्सौल वार्ड 17निवासी नेहाल कुमार( 22)के रूप में हुई है।इसकी जानकारी देते हुए परसा जिला के डीएसपी सुबास भट्ट ने बताया कि गुप्त सूचना पर जांच में काले रंग के बैग में रखे दस लाख रुपए नगद के साथ नेहाल को पकड़ा गया है।बरामद रकम में 1 हजार के सात लाख और 500के 3लाख रुपए शामिल है,जो नेपाली मुद्रा में है।उक्त रकम का वैध स्त्रोत नहीं बताने के बाद मामले में जांच और करवाई शुरू कर दी है है। ...
रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग,जान तो बच गई,मगर बेटी की शादी के लिए जुटाई गई लाखों की संपति हुई खाक!

रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग,जान तो बच गई,मगर बेटी की शादी के लिए जुटाई गई लाखों की संपति हुई खाक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित एक पांच मंजिला बिल्डिंग में रविवार की सुबह हुई आगलगी से अफरा तफरी मच गई।घटना अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित इस मनोज प्रसाद के पांच मंजिला बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर पर हुई।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ फायरबिग्रेड टीम सक्रिय हो गई।काफी मशक्कत से आगलगी पर काबू पाई जा सकी। सूत्रों ने बताया की आग लगते ही अफरा-तफरी के बीच ग्राउंड से पांचवें फ्लोर पर रह रहे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बिल्डिंग से उठ रही तेज लपटे और धुआं को देख कर स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड ऑफिस को सूचना दी,जिसके बाद मिनी फायर बिग्रेड वाहन पहुंच कर टीम के साथ सक्रिय हुई।पांचवें फ्लोर पर आग लगे होने के कारण क्रमिक तौर पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड वाहन सहित फायर बिग्रेड कर्मियों की टीम काफी मशक्कत के बीच सूझ बुझ से आग पर काबू पाया गया।घटना ...
रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे भारत नेपाल के सात मानव तस्कर गिरफ्तार, दो महिला भी शामिल!

रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे भारत नेपाल के सात मानव तस्कर गिरफ्तार, दो महिला भी शामिल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एस एस बी 47 वी बटालियन पनटोका रक्सौल के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने गुप्त सूचना पर नेपाली युवतियों को रेस्क्यू करने के साथ ही सात लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल के रास्ते कुछ नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश भेजे जाने का इनपुट मिला था। उसी आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी और स्वच्छ रक्सौल के संयुक्त आभियान के तहत बट्टा चौक रक्सौल से स्कॉर्पियो से दो नेपाली युवतियों को ले जा रहे मानव तस्कर को संदेह के आधार पर पूछ ताछ के लिए रक्सौल थाना लाया गया।पूछ ताछ में नेपाली युवतियों ने बताया कि एक परसा जिला नेपाल व दूसरी रौतहट जिला नेपाल की रहने वाली हैं। हमें अपने जीजा के दोस्त नेपाल के दिनेश साह और संजीत कुमार यादव द्वारा छपरा बिहार में लक्ष्मी पूजा में बैठने के लिए बोला गया और कहा गया कि हमें वह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!