रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची थी महिला,पेट से निकला तीन किलो का ट्यूमर,ऑपरेशन रहा सफल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के सर्जन डॉक्टर उस समय सकते में आ गए,जब बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए पहुंची एक महिला के पेट में ट्यूमर का पता लगा।मरीज ऑपरेशन थियेटर में थी।इस कारण खलबली मच गई।तुरंत डॉक्टरों की टीम ने परिजनों को सूचित किया ।परिजन भी ट्यूमर होने की बात से अनभिज्ञ थे।उनके द्वारा सहमति देने के बाद सर्जन डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और ट्यूमर निकाल दिया।
मामला बुधवार शाम की है।मिली जानकारी के मुताबिक,अस्पताल में बंध्याकरण आपरेशन किया जा रहा था।क्रमिक तौर पर रक्सौल के मौजे निवासी क्षमा देवी(30) को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन टेबल पर लाया गया।जब महिला को ऑपरेशन टेबल पर लाया गया और आपरेशन शुरू हुआ तो पेट में ट्यूमर का पता लगा।इसके बाद आनन फानन में ट्यूमर को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू हुआ।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार...









