Tuesday, March 17

सीमांचल

शहर के लिए नए फीडर के निर्माण को लेकर सुबह 10बजे से दोपहर के 2बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

शहर के लिए नए फीडर के निर्माण को लेकर सुबह 10बजे से दोपहर के 2बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पावर ग्रीड रक्सौल से चलने वाले केबल फीडर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को बाधित रहेगी।जिसमें सुबह के दस से दो बजे तक तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विधुत आपूर्ति हेतु नए फीडर का निर्माण कार्य किया जाना है। इसलिए रक्सौल शहर कि लाइन चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। वहीं दिन के दो बजे के उपरांत पुनः विद्युत सेवा सुचारू हो जाएगी। विद्युत एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपने सभी विद्युत से जुड़े जरूरी कार्य उपरोक्त समय के पहले ही निबटा लेने की अपील की है। ...
बच्चे जिस क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं, उसमें अच्छा करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए :एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित

बच्चे जिस क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं, उसमें अच्छा करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए :एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संत माइकल इंग्लिश स्कूल में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित! रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के बाइपास रोड में स्थित का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य सत्यजीत मुरारी दास की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, एसआरपी मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार, राजद नेता सुरेश यादव, प्रो. डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता, डॉ. हरेन्द्र हिमकर, डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. चंद्रमा सिंह, डॉ. एन अख्तर, अरूण कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप जलाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद स्कूली छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना के माध्यम से पारंपरिक रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान क्रम के हिसाब...
थानाध्यक्ष समेत पांच दारोगा के निलंबन  से पुलिस विभाग में हड़कंप, डीआईजी के निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर हुई बड़ी कारवाई!

थानाध्यक्ष समेत पांच दारोगा के निलंबन से पुलिस विभाग में हड़कंप, डीआईजी के निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर हुई बड़ी कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में एक साथ थानाध्यक्ष समेत पांच दारोगा निलंबित किए गए हैं।इस निलंबन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय द्वारा विभिन्न थानों के निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही के कारण की गई। पुराने केसों को नहीं सौंपने का आरोपनिरीक्षण के दौरान गड़हिया ओपी के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया। उनके ऊपर आरोप था कि हरैया थाना से एक साल पहले ट्रांसफर होने के बावजूद भी करीब 40 केसों का प्रभार नहीं सौंपा गया था, जिससे मामलों की जांच प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर लापरवाही के चलते डीआईजी ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। इसके साथ ही चार अन्य दारोगाओं को भी निलंबित किया गया। इनमें छोड़ादानो थाना के शिवजी सिंह, पचपकड़ी थाना के ब्रजभूषण सिंह, जय बजरंग थाना के संजय कुमार सिंह और रक्सौल थाना के ...
रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में क्रीड़ा -कार्यक्रम की तैयारी जारी!

रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में क्रीड़ा -कार्यक्रम की तैयारी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में क्रीड़ा -कार्यक्रम की तैयारी अपने तेजी से जारी है। अभी तक लगभग 80 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभागीगण के रुप में पंजीकृत हो चुके हैं। यद्यपि पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2025 तक है। क्रीड़ा प्रभारी ड़ाॅ शफिउल्लाह के निर्देशन में अलग-अलग खेलों के लिए टीम चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुका है। खेल संस्कृति के उन्नयन के लिए प्राचार्य प्रो. (ड़ाॅ) सन्त साह ने सशस्त्र सीमा बल(चिकनी) के उप कमांडेंट दीपक कृष्ण को ज्ञापन सौंपा जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। उप कमांडेंट ने इसे प्राथमिकता देते हुए सभी बातों पर गंभीरता से विचार किया।प्रशिक्षण - कार्य महाविद्यालय परिसर में दिनांक 25 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगा।इसके लिए उप कमांडेन्ट, सशस्त्र सीमा बल द्वारा विभि...
चीन के खिलाफ उतरे मधेशी,चीन द्वारा वितरित घटिया साइकिलों को वीरगंज में फूंका!

चीन के खिलाफ उतरे मधेशी,चीन द्वारा वितरित घटिया साइकिलों को वीरगंज में फूंका!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के सीमावर्ती इलाके में चीन नेपाली विद्यार्थियों के बीच में साइकल बांट कर रिझा रहा है।लेकिन,चीन की करतूतें यहां भी सामने आई है।पुराने साइकल बांटे जाने पर लोगों को गुस्सा भड़क उठा है और विरोध शुरू हो गया है।शनिवार को इसी कड़ी ने वीरगंज चीन विरोधी विरोध प्रदर्शन हुए और बांटे गए पुराने साइकिलों सड़क पर फूक दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक,चीनी सहायता के नाम पर पुरानी और घटिया गुणवत्ता वाली साइकिलें वितरित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद, बीरगंज ने लक्ष्मणवा (प्रतिमा) चौक पर प्रदर्शन किया और साइकिलें जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने  "चीन की चालाकी अब नहीं चलेगी, मधेस को सम्मान चाहिए!" और "पुरानी साइकिल, नया धोखा – चीन, हमें बेवकूफ बनाना बंद करो!"जैसे नारे लगाए गए। विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने आरोप लगाया कि चीन ने मधेस के विद्यार्थि...
रक्सौल प्रेस क्लब का होगा सांगठनिक पुर्नगठन,पारम्परिक अंदाज में मनाया जाएगा होली मिलन समारोह!

रक्सौल प्रेस क्लब का होगा सांगठनिक पुर्नगठन,पारम्परिक अंदाज में मनाया जाएगा होली मिलन समारोह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के स्टेशन रोड स्थित पार्क में रक्सौल प्रेस क्लब की बैठक रविवार को पत्रकार अनिल कुमार के अध्यक्षता में आहूत हुई। इस बैठक में पत्रकारों ने समवेत स्वर में पत्रकारो के विभिन्न हित रक्षक कार्यो को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया ।इस दौरान कहा गया की ग्रामीण पत्रकारों को संवाद संकलन के दौरान विभिन्न समस्याओं का समाना करना पड़ता है। और उनके ऊपर जानलेवा हमले होते रहे है। फलतः क्लब के सभी सदस्यों का सामूहिक जीवन बीमा कराने की अपरिहार्यता महसूस की गई ।साथ ही सांगठनिक पुनः गठन के दौरान 21 सदस्यीय कमिटी में सभी पत्रकारों के बीच से चयनित पत्रकारों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। इस क्लब में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया और वेब जर्नलिस्ट पत्रकारों को सम्मानित दर्जा देने का संकल्प व्यक्त किया गया। वही संवाद संकलन के दौरान शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों को सम्मानित तरीके से सं...
स्वच्छ रक्सौल ने किया बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू, पहचान हेतु आमजन से सहयोग की अपील!

स्वच्छ रक्सौल ने किया बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू, पहचान हेतु आमजन से सहयोग की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था ने रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड के समीप एक अज्ञात बुजुर्ग महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पूर्व सरपंच नीतीश सिंह की सूचना पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद महिला को सुरक्षित माहेर ममता निवास में रखा गया है। यह बुजुर्ग महिला लगभग 70 वर्ष की हैं और वर्तमान में अपना नाम-पता बताने में असमर्थ हैं। उन्होंने साड़ी, शाल और स्वेटर पहन रखा है। उनकी मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर देखभाल और संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया की इस कार्य में महिला सहयोगी साबारा खातून का सहयोग रहा ।उन्होंने अपील किया की जो व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या इनके परिवार से संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें, ताकि इन्हें शीघ्र ही उनके परिजनों तक पहुँचाया जा सके l ...
रक्सौल की डा.अजरा खातून ने पास किया नीट,मद्रास से करेंगी डीएनबी कार्डियोलॉजी(सिटीवीएस) की पढ़ाई!

रक्सौल की डा.अजरा खातून ने पास किया नीट,मद्रास से करेंगी डीएनबी कार्डियोलॉजी(सिटीवीएस) की पढ़ाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले खुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है! रक्सौल की पतोहु डा. अजरा खातून के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस उक्ति को शत प्रतिशत चरितार्थ करते हुए उन्होंने नीट परीक्षा पास की है।अब वे डीएनबी कार्डियोलॉजिस्ट(सिटीवीएस) बनने के लिए छह साल का कोर्स करने मद्रास मेडिकल कॉलेज जा रही हैं।इस कोर्स को पूरा करने के बाद वे कार्डियोथोरेसिक सर्जरी के सुपरस्पेशलिस्ट की डिग्री हासिल करेंगी।दरअसल,सुनने में यह जितना सुखद लग रहा है, वास्तव में इतना आसान नहीं था।उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से इस मुकाम तक पहुंची और अपनी चाहत वाली मंजिल को पाने के लिए संघर्ष किया।यह ऐसी डिग्री है ,जो आसान नहीं होती। एम बी बी एस के ढाई लाख लोग एक्जाम देते हैं और उनमें सलेक्शन होता है।चम्पारण में कार्डियो की सुपरस्पेलिस्ट नहीं के बराबर हैं। एमबीबीएस एवं गा...
नेपाल के वीरगंज के घंटाघर का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे कई राहगीर!

नेपाल के वीरगंज के घंटाघर का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे कई राहगीर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में बड़ा हादसा टल गया ।बुधवार को घंटाघर का कुछ हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया।सड़क पर मलबा जा गिरा।जिससे अफरा तफरी मच गई।कई राहगीर इस घटना में बाल बाल बचे।मुख्य पर आवाजाही भी काफी देर प्रभावित रही।घटना के बाद सक्रिय पुलिस टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए आवागमन पर रोक लगा दी है।डीएसपी सुभाष भट्ट ने बताया की क्षति ग्रस्त भाग का निरीक्षण कर मरम्मती की पहल की जा रही है।(रिपोर्ट :पीके गुप्ता) ...
मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सतीश कुमार ने किया वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण,नेपाल इंडो हॉस्पिटल को बंद करने का निर्देश

मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सतीश कुमार ने किया वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण,नेपाल इंडो हॉस्पिटल को बंद करने का निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने बुधवार को वीरगंज के विभिन्न सात निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।टीम में मधेश प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय के अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी थे।इस दौरान मुख्य मंत्री श्री सिंह ने वीरगंज के भवानी हॉस्पिटल एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड,,प्रभु हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,सर्वोत्तम हॉस्पिटल,नेपाल इंडो हॉस्पिटल एंड आई सेंटर,स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,गंडक हॉस्पिटल,शाह हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड  सहित अन्य निजी अस्पताल में निरीक्षण कर सेवा,स्वच्छता,और व्यवस्था से जुड़े जरूरी निर्देश दिए।इस दौरान नेपाल इंडो हॉस्पिटल एंड आई सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में अनियमितता पाए जाने और बिना अनुमति संचालन  होने पर उसे बंद करने का निर्देश दिया गया।जिस पर करवाई शुरू हो गई है।जन स्वास्थ्य अधिकृत संतोष ठाकुर ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!