गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर घर दस्तक पर जोर,एनसीडी फॉर्म की इंट्री में तेजी लाने का निर्देश
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में हुई एक बैठक में गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई।अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान अभियान के लक्ष्य से पीछे होने पर नाराजगी जताई गई और सम्बंधित सी एच ओ और ए एन एम को फटकार लगाई गई।एनसीडी स्क्रीनिंग पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग का कॉलम नहीं भरा गया था और प्रगति भी धीमी थी।
एनसीडी फॉर्म की इंट्री में लापरवाही पाए जाने भी चिंता जताई गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।अस्पताल उपाधीक्षक ने निर्देशित किया की गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर घर दस्तक दें और लक्षण वाले मरीज की पहचान कर उसे अस्पताल रेफर करें।यह गंभीर बीमारी है,जो,कम्यूनिटी में संक्रमण पैदा नहीं करती,लेकिन,मरीज ...









