Tuesday, March 10

सीमांचल

रक्सौल:नेपाल से मुजफ्फरपुर जा रही ट्रक के गुप्त तहखाने से 2 करोड़ का गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

रक्सौल:नेपाल से मुजफ्फरपुर जा रही ट्रक के गुप्त तहखाने से 2 करोड़ का गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 4.22 क्विंटल की खेप ​रक्सौल।(Vor desk)।हरैया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाईपास रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप एक ट्रक से 4 क्विंटल 22 किलो 196 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। ​गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल ​अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनीष आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते गांजे की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में टीम ने आईसीपी (ICP) के रास्ते आए एक खाली ट्रक को ...
यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार के निधन से रक्सौल स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार के निधन से रक्सौल स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk) । स्थानीय शहर के मुख्य पथ स्थित अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में शोक सभा का आयोजन कर यूनिसेफ के बीएमसी (ब्लॉक मॉनिटरिंग कोऑर्डिनेटर) अनिल कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरा स्वास्थ्य महकमा स्तब्ध और मर्माहत है। ​स्मृति में छलके आंसू, सन्नाटे में डूबा अस्पताल परिसर ​पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान माहौल उस समय अत्यंत भावुक हो गया, जब डॉ. राजीव अपने संबोधन में अनिल कुमार का नाम लेते ही फफक पड़े। उनका कंठ रुंध गया और आंखों से आंसू छलक आए। अपने अधिकारी को इस कदर भावुक देख वहां मौजूद एएनएम, आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर्स की आंखें भी नम हो गईं। कुछ क्षणों के लिए पूरे अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसर गया। ​डॉ. राजीव ने स्वयं को संभालत...
कर्तव्य पथ पर थमी सांसें: यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार का निधन,​अस्पताल पहुंचते ही आया दिल का दौरा, चिकित्सा जगत सहित पूरे रक्सौल में शोक की लहर

कर्तव्य पथ पर थमी सांसें: यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार का निधन,​अस्पताल पहुंचते ही आया दिल का दौरा, चिकित्सा जगत सहित पूरे रक्सौल में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)।स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत यूनिसेफ के ब्लॉक मॉनिटरिंग कोऑर्डिनेटर (BMC) सह रोगी कल्याण समिति के सदस्य अनिल कुमार (56 वर्ष) का सोमवार की सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचे ही थे कि मौत ने उन्हें घेर लिया। एक मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ स्वास्थ्यकर्मी के रूप में पहचान रखने वाले अनिल कुमार के निधन से अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी प्रशासन सहित पूरे शहर में शोक व्याप्त है। ​परिसर में गिरते ही मची अफरा-तफरी​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अनिल कुमार घर से ड्यूटी के लिए रक्सौल पीएचसी पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें अचानक तीव्र चक्कर आया और वे बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्हें आनन-फानन ...
मेधा का डंका: एस.ए.वी. स्कूल के अनमोल का ‘अभ्यानंद सुपर 30’ में चयन, रक्सौल में खुशी की लहर

मेधा का डंका: एस.ए.वी. स्कूल के अनमोल का ‘अभ्यानंद सुपर 30’ में चयन, रक्सौल में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)।स्थानीय लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. (S.A.V.) विद्यालय के छात्र अनमोल कुमार ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित 'अभ्यानंद सुपर 30' में जगह बनाकर रक्सौल और अपने विद्यालय का मान पूरे राज्य में बढ़ाया है। 'सुपर 50' की सफलता के बाद विद्यालय के खाते में यह एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अनमोल, एस.ए.वी. विद्यालय के ही हिंदी शिक्षक एस.पी. यादव के पुत्र हैं। ​तीन चरणों की कठिन परीक्षा में गाड़ा झंडा ​बिहार के पूर्व डीजीपी (DGP) अभ्यानंद द्वारा संचालित इस संस्थान में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। राज्य भर के विद्यालयों से आए छात्रों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अंतिम चरण में शीर्ष 30 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को जेईई (JEE) और नीट (NEET) की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग, रहने और खाने की व्यवस्था दी जाती है। अनमोल ने इस चुनौतीपूर्ण परी...
इंडो-नेपाल सीमा पर जाली नोटों की बड़ी ‘फैक्ट्री’ का खुलासा; 25 लाख नेपाली व 18.500भारतीय जाली नोट बरामद,3 नेपाली समेत 10 दबोचे गए!

इंडो-नेपाल सीमा पर जाली नोटों की बड़ी ‘फैक्ट्री’ का खुलासा; 25 लाख नेपाली व 18.500भारतीय जाली नोट बरामद,3 नेपाली समेत 10 दबोचे गए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​-बड़ी कार्रवाई: पूर्वी चंपारण पुलिस और STF ने मेजरगंज में छापेमारी कर पकड़ी 25 लाख की जाली मुद्रा, नोट छापने की हाई-टेक मशीनें जब्त ​रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।इंडो-नेपाल सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय जाली मुद्रा तस्करों के खिलाफ पूर्वी चंपारण पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस ने न केवल जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, बल्कि सीमावर्ती सीतामढ़ी के मेजरगंज में चल रही नकली नोटों की एक अत्याधुनिक 'फैक्ट्री' को भी ध्वस्त कर दिया है। इस ऑपरेशन में 3 नेपाली नागरिकों सहित कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।कुल 25लाख नेपाली जाली मुद्रा और 18हजार500भारतीय जाली मुद्रा बरामद हुआ है।इसके साथ ही 22बंडल नोट छापने के लिए तैयार व्हाइट पेपर,केमिकल आदि बरामद हुए हैं।गैग द्वारा धंधे के लिए प्रयुक्त होने वाले तीन बाइक और एक कार भी बरामद किए...
रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक: 100 फीट ऊंचा तिरंगा और डिजिटल साइनेज से संवरेगा शहर, बॉर्डर के सौंदर्यीकरण पर मुहर

रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक: 100 फीट ऊंचा तिरंगा और डिजिटल साइनेज से संवरेगा शहर, बॉर्डर के सौंदर्यीकरण पर मुहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में वर्ष 2026 के पहले माह में शहर के विकास और सौंदर्यीकरण का खाका खींचा गया। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य एजेंडा 'शहर के कायाकल्प' पर विस्तार से चर्चा की गई। ​बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया, जहाँ अब 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण उपरांत विशेष सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि भारतीय कस्टम से लेकर बाटा चौक और पंकज चौक तक विशेष सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पूरे शहर में आधुनिक ड...
रक्सौल में हिन्दू सम्मेलन सह हनुमान आराधना का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

रक्सौल में हिन्दू सम्मेलन सह हनुमान आराधना का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर शनिवार को पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबा रहा। अवसर था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समग्र हिन्दू-उत्थान समिति, शिवाजी बस्ती द्वारा आयोजित भव्य 'हिन्दू सम्मेलन सह हनुमान आराधना' का। इस आयोजन में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा। ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आचार्य जीतेन्द्र पाण्डेय के सानिध्य में श्री हनुमान जी के पूजन और पंचोपचार के साथ हुआ। इसके पश्चात सांस्कृतिक सत्र में श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप की सुप्रसिद्ध गायिका जूही राज ने अपनी मधुर आवाज में गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जूही राज एवं उनकी मंडली द्वारा किए गए सस्वर सुंदरकांड पाठ और मनमोहक भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। ​दूसरे सत...
रक्सौल: पावर ट्रांसफार्मर बदलने हेतु आज 5 घंटे की बिजली कटौती, दर्जनों गांव होंगे प्रभावित

रक्सौल: पावर ट्रांसफार्मर बदलने हेतु आज 5 घंटे की बिजली कटौती, दर्जनों गांव होंगे प्रभावित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में क्षमता विस्तार और मरम्मत कार्य के मद्देनजर आज, रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा पावर ट्रांसफार्मर बदलने के महत्वपूर्ण कार्य के कारण रामगढ़वा और शीतलपुर फीडर से जुड़े इलाकों में 5 घंटे का पावर कट घोषित किया गया है। ​🕒 कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र ​विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। ​मुख्य रूप से प्रभावित क्षेत्र: ​फीडर: रामगढ़वा और शीतलपुर फीडर। ​पंचायतें: गम्हरिया, हरदिया, आमोदेई, शीतलपुर, हरनाही, सिंहपुर और हरैया। ​इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी दर्जनों गांवों में आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। ​💡 विभाग की अपील और तैयारी ​विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कुछ महत्वपू...
इंसानियत शर्मसार: रक्सौल में लहूलुहान और बेसुध मिली मुजफ्फरपुर की युवती, शरीर पर मिले हैवानियत के निशान

इंसानियत शर्मसार: रक्सौल में लहूलुहान और बेसुध मिली मुजफ्फरपुर की युवती, शरीर पर मिले हैवानियत के निशान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार की सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। कौड़ीहार चौक स्थित सोनी गेस्ट हाउस के समीप एक 27 वर्षीय युवती अत्यंत दयनीय, अर्द्धनग्न और लहूलुहान स्थिति में पाई गई। युवती के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म और उसकी मानसिक स्थिति किसी बड़ी अनहोनी और हैवानियत की ओर इशारा कर रही है। ​घटना का विवरण: सड़क किनारे मिली बदहवास चांदनी ​शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने सोनी गेस्ट हाउस के पास एक युवती को बेसुध पड़े देखा। युवती के शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे और कमर पर एक गमछा बंधा हुआ था। वह नशे की हालत में थी या उसे नशा दिया गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उसकी आंखों का खालीपन और शरीर के घाव उसकी आपबीती सुना रहे थे। स्थानीय ई-रिक्शा चालकों और सजग नागरिकों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। ​पुलिस और सामाजिक स...
अनिरुद्धाचार्य की कथा को लेकर रक्सौल में सुरक्षा के कड़े पहरे, एसडीएम-एसडीपीओ ने किया हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण

अनिरुद्धाचार्य की कथा को लेकर रक्सौल में सुरक्षा के कड़े पहरे, एसडीएम-एसडीपीओ ने किया हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​महाकुंभ सा होगा नजारा: एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना, वाटरप्रूफ पंडाल में लगेंगे हीटर -5फरवरी से11फरवरी तक चलेगा कथावाचन,दोपहर3से शाम 6बजे तक होगी कथा ​रक्सौल ।( Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में आगामी 5 फरवरी से शुरू होने वाली सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को लेकर प्रशासनिक सक्रियता चरम पर है। शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद ने कथा स्थल यानी स्थानीय हवाई अड्डा मैदान का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडाल निर्माण की प्रगति, सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित ठेकेदारों व कारीगरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​सुरक्षा का अभेद्य किला बनेगा आयोजन स्थल ​प्रशासन के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में भारत और नेपाल से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। इतनी बड़ी भीड़ को नियं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!