रक्सौल:जटियाही गांव में कृषक की गला रेतकर हत्या,ट्रैक्टर ट्रॉली में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल थाना क्षेत्र के जटियाही गांव में खेत में पानी पटाने गये एक किसान की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक जटियाही गांव निवासी पूर्व सैनिक राम चंद्र सिंह के इकलौते पुत्र 50 वर्षीय रमेश सिंह बताये गये है। हत्यारों ने हत्या के बाद उनके शव को उनके ही खेत में उनके ट्रैक्टर ट्रॉली में रख कर फरार हो गए। गुरुवार की अहले सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणो ने हो हल्ला किया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई।वहीं ,पोस्टमार्टम के बाद शव मोतिहारी से रक्सौल पहुंचा ,जहां,परिजनो ने अंत्येष्टि कर दी है।
स्थानीय लोगो के अनुसार मृतक रमेश सिंह ने गांव से गुजरने वाली नहर के समीप गन्ने की फसल लगाई है।बीते तीन दिनों से अपने गांव के पास नहर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में पानी पटाने जा रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी वे अपने ट्रैक्टर के साथ खेत में गए थे। ...









