नगर परिषद की स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक में सर्व सम्मति से पास हुई वित्तीय वर्ष 2025-2026का बजट!
बैंक रोड में सड़क के साथ दोनों ओर नाला निर्माण के प्रस्ताव पर हुई चर्चा
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक हुई।कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति और सभापति धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास,साफ सफाई,अतिक्रमण मुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की गई।साथ ही सर्व सम्मति से वित्तीय वर्ष 2025-2026 के वार्षिक बजट के प्रारूप पर चर्चा परिचर्चा के बाद सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।बताया गया कि यह बजट 1सौ 34 करोड़ रुपए का है।पिछले 11अप्रैल को हुए नगर परिषद समिति (बोर्ड )के साधारण बैठक में बजट प्रारूप लाया गया था,जिसकी समीक्षा की गई थी।इसके बाद इसे समिति के बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से इसे पास किया गया।
बैठक में समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद ने मुख्य मंत्री समग्र शहरी योजना के तह...









