Monday, March 16

सीमांचल

रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर आकर्षक ऑफर के साथ मना रहा मेंहदी उत्सव !

रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर आकर्षक ऑफर के साथ मना रहा मेंहदी उत्सव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।भारत के प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वेलर्स के रक्सौल आउटलेट में भारतीय संस्कृति में सबसे अधिक पूजनीय अवसरों में से एक अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर मेंहदी उत्सव का आयोजन 27अप्रैल से 29 अप्रैल तक मेंहदी उत्सव को आयोजित किया गया है। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य से लेकर स्वर्ण आभूषण खरीदने की परंपरा है जो समृद्धि, सौभाग्य और एक नयी शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।इस मौके पर अपने ग्राहकों को सोने के जेवरों में मात्र 50 % मेकिंग चार्ज आकर्षक ऑफर के साथ अन्य जेवरों की खरीददारी की जानकारी देते हुए कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल आउटलेट के मैनेजर निखिल पटेल ने बताया कि देश भर में कल्याण ज्वेलर्स के आउटलेट में विभिन्न तीज त्योहारों पर अपने ग्राहकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । उसी कड़ी में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में कल्याण ज्वेलर्स रक्सौ...
केरल का साइबर फ्रॉड अपराधी विदेश भागने के क्रम में रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,4.8करोड़ की ठगी कर बन गया है अंतराष्ट्रीय भगोड़ा!

केरल का साइबर फ्रॉड अपराधी विदेश भागने के क्रम में रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,4.8करोड़ की ठगी कर बन गया है अंतराष्ट्रीय भगोड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर इंडियन इमिग्रेशन ने 'नटवरलाल' को गिरफ्तार किया है।उस पर आरोप है कि उसने साइबर फ्रॉड के जरिए 4.8 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे।कुछ दिनों से नेपाल सहित विभिन्न देशों में छुप कर रह रहा था।रक्सौल के रास्ते नेपाल होते थाईलैंड भागने की फिराक में था।वह नेपाल के रास्ते थाई लैंड जाने के लिए रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन कार्यालय एनओसी लेने पहुंचा।मशीन रीडेबल पासपोर्ट होने की वजह से पासपोर्ट की जांच में उस पर साइबर फ्रॉड का आरोप और एलओसी लागू होने की बात सामने आई,जिसके बाद हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए भारतीय व्यक्ति की पहचान मुहम्मद हाफीद चायाकोथ के रूप में हुई है,जो, कोझीकोट केरला के रहने वाला है। वो काठमाण्डू (नेपाल) से थाईलैंड जाना चाहने की जुगत में था। इस पर बैंगलोर साउथ ईस्ट थाना में 2022 में साइबर क्राइम का केस दर्ज था। इस बारे में इमिग्रेशन ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना और नृशंस हत्या के प्रति रक्सौल में विरोध में जताया गया। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के तत्वाधान में कैंडल जला कर मारे गए सभी26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। क्लब सदस्यों ने इस जघन्य नृशंस हत्या की भर्त्सना की एवं भारत सरकार से दोषियों को कठोरतम सजा देने की माँग की।कहा कि कश्मीर भारत का स्विट्जरलैंड है,हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा रहता है ऐसे में वहां पूरी सुरक्षा हो।क्लब के सदस्यों में लायन बिमल सर्राफ,लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,लायन नारायण रुंगटा,लायन पवन किशोर कुशवाहा, लायन पंकज बरनवाल,लायन अजय हिसारिया,लायन अमित कुमार,लायन सीमा बरनवाल,लायन सुशीला धानोठिया,लायन गीता कुशवाहा,लायन दीपा कुमारी,लायन नीलम हिसारिया उपस्थित थे।जिसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव सह मीडिया प्...
रक्सौल:दलित बस्ती में लगी आग से दर्जन भर घर जल कर हुए खाक

रक्सौल:दलित बस्ती में लगी आग से दर्जन भर घर जल कर हुए खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के मेन रोड में रेलवे गुमटी संख्या 33 से सटे वार्ड नम्बर सात के दलित बस्ती में मध्य रात्रि तकरिबन साढ़े बारह बजे लगी भीषण आग से करीब दर्जन भर घर जल कर पूरी तरह खाक हो गए। आग की भयावहता इतनी थी कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भी आग पर नियंत्रण पाने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया।स्थानीय लोगों और एसएसबी टीम की सक्रियता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग पर नियंत्रण के बाद पीड़ितों ने बताया कि इस आग से उनके घर के साथ साथ उसमे रखे सारे समान, अन्न और नगदी रुपये पैसे सब कुछ जल कर खतम हो गया।यहां तक कि शादी के समान भी जल गए,जो,बेटियों के ब्याह के लिए इकट्ठा किए गए थे।वे अब एक आशियाने के साथ साथ खाने पीने और पहनने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। आग से मानवीय क्षति की सूचना नही है।इस बीच,सीओ शेखर राज ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।प्रभावित प...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर रेल पैंडल खोल कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश..?दर्जनों पैंडल के साथ मदरसा के दो छात्र धराए,जांच शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर रेल पैंडल खोल कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश..?दर्जनों पैंडल के साथ मदरसा के दो छात्र धराए,जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है।कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को ले कर बॉर्डर पर एलर्ट के बीच दो लड़कों को रक्सौल दरभंगा रेल खंड में रेल ट्रैक के पैंडल के साथ दबोचा गया है।दोनो मदरसा में पढ़ने वाले है।दोनो के पास से पैंडल बरामद हुए हैं।आशंका है कि ट्रेन दुर्घटना को अंजाम देने की देश विरोधी प्लानिंग के तहत पैंडल खोला जा रहा था।इस सूचना से हड़कंप है।खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण के नेपाल सीमावर्ती के कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दो दर्जन पैंडल के साथ दो मदरसे के छात्रों को आरपीएफ पुलिस ने हिरासत में लिया है।रेलवे लाइन के कई पेंडल खुले हुए पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि यह ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई नापाक कोशिश हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस शंकासपद गतिविधि ...
रक्सौल बॉर्डर से नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार,अवैध रूप से रह रहा था भारत में,मामले की जांच और करवाई शुरू!

रक्सौल बॉर्डर से नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार,अवैध रूप से रह रहा था भारत में,मामले की जांच और करवाई शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बीच भारत नेपाल सीमा पर जारी हाई अलर्ट के बीच एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग के द्वारा एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन शहर को गिरफ्तार किया है। यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से इंडिया में रहने का काम कर रहा था।वहीं इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पकड़कर हरैया थाने को इसकी सूचना दी है। हरैया थाना की पुलिस ने गैर कानूनी रूप से रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।भारत नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल इमिग्रेशन विभाग के द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका का नागरिक एटान अमेरिका के वर्जीनिया प्रदेश के बेन शहर का निवासी है उसके पास इंडिया में रहने का कोई वैध प्रमाण नहीं था। अमेरिका के मिनेसोटा में7अगस्त 1983 में जन्मे एटान का पासपोर्ट 30...
सैफ़ जवान कर रहा था नारकोटिक्स का धंधा, रक्सौल के गांधी नगर स्थित घर से बरामद हुआ 8.664 किलो ग्राम गांजा

सैफ़ जवान कर रहा था नारकोटिक्स का धंधा, रक्सौल के गांधी नगर स्थित घर से बरामद हुआ 8.664 किलो ग्राम गांजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रिटायरमेंट के बाद डायल-112 में चालक की मिली थी नौकरी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार रक्सौल ।(Vor desk)।सैफ़ का जवान नारकोटिक्स का धंधा चला रहा था।पुलिस ने रक्सौल के गांधी नगर स्थित घर से छापा मार कर बरामद किया 8.664 किलो ग्राम गांजा ।इस बरामदगी और गिरफ्तारी की चर्चा तेज है,क्योंकि,इस बार पुलिस वाले ने ही पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है।एसपी स्वर्ण प्रभात जब से जिले में आए हैं,नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है।उनके निर्देश पर ही इस पुलिस वाले को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,सैफ जवान हरसिद्धि थाना में डायल-112 पर प्रतिनियुक्त था।उसे गलत आचरण के कारण हटा दिया गया था।जिसके बाद से वह नारकोटिक्स के धंधे में उतर आया था। पूर्व सैफ जवान रामबालक सिंह का रक्सौल के गांधी नगर में अर्धनिर्मित आवास है,जहां से उक्त गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 किलो 664 ग्राम गा...
स्मैक डिलीवरी करने पहुंचे युवक को रक्सौल पुलिस ने दबोचा:8 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

स्मैक डिलीवरी करने पहुंचे युवक को रक्सौल पुलिस ने दबोचा:8 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल पुलिस टीम ने नशा मुक्ति अभियान के तहत स्मैक की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।वह किसी व्यक्ति को स्मैक की डिलीवरी देने आया था। इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।पुलिस जांच कर रही है कि स्मैक की खेप किसे डिलीवरी की जानी थी। स्मैक कैसे प्राप्त हुआ।इसका जुड़ाव किस गिरोह से है।इस बारे में रक्सौल के थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल के मछली बाजार इलाके से युवक को पकड़ा गया।वह स्मैक की डिलीवरी देने आया था। उसे नियंत्रण में लेकर तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग की पांच पुड़ियों में कुल 8 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के बाघा यादव के बेटे राहुल यादव के रूप में की गई है। आरोपी को न्याय...
रक्सौल के लाल प्रतीक ने समुद्र तल से 4130 मीटर ऊँचे नेपाल के अन्नपूर्णा बेस कैम्प पर लहराया तिरंगा !

रक्सौल के लाल प्रतीक ने समुद्र तल से 4130 मीटर ऊँचे नेपाल के अन्नपूर्णा बेस कैम्प पर लहराया तिरंगा !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सीमाई शहर रक्सौल के पुराना एक्सचेंज रोड निवासी प्रभु शंकर प्रसाद के पुत्र प्रतीक कुमार ने नेपाल की सबसे ख़तरनाक चोटी माउंट अन्नपूर्णा के बेस कैम्प पर तिरंगा लहराकर न केवल शहर का बल्कि देश का नाम रोशन किया है। प्रतीक ने यह कठिन अभियान महज तीन दिनों में पूरा कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने अप्रैल 2025 में ही अन्नपूर्णा बेस कैम्प पर तिरंगा लहरा कर देश का गौरव स्थापित किया ।गौरतलब है पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बी.बी.ए. की डिग्री प्राप्त प्रतीक मेधावी विद्यार्थी होने के साथ- साथ खेलों में भी विशेष अभिरुचि रखते हैं तथा पर्वतारोहण को लेकर गहरी जिज्ञासा थी । फलस्वरूप पिता प्रभु शंकर प्रसाद ने बेटे की भावनाओं को समझते हुए बेटे प्रतीक को 4130 मीटर ऊँचे अन्नपूर्णा बेस कैम्प पर तिरंगा लहराने के अभियान की इजाज़त दी। वहीं प्रतीक ने बताया कि यात्रा नेपाल के सहयोग से उन्होंने...
नगर परिषद की स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक में सर्व सम्मति से पास हुई वित्तीय वर्ष 2025-2026का बजट!

नगर परिषद की स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक में सर्व सम्मति से पास हुई वित्तीय वर्ष 2025-2026का बजट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बैंक रोड में सड़क के साथ दोनों ओर नाला निर्माण के प्रस्ताव पर हुई चर्चा रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में स्थाई सशक्तिकरण समिति की बैठक हुई।कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति और सभापति धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास,साफ सफाई,अतिक्रमण मुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की गई।साथ ही सर्व सम्मति से वित्तीय वर्ष 2025-2026 के वार्षिक बजट के प्रारूप पर चर्चा परिचर्चा के बाद सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।बताया गया कि यह बजट 1सौ 34 करोड़ रुपए का है।पिछले 11अप्रैल को हुए नगर परिषद समिति (बोर्ड )के  साधारण बैठक में बजट प्रारूप लाया गया था,जिसकी समीक्षा की गई थी।इसके बाद इसे समिति के बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से इसे पास किया गया। बैठक में समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद ने मुख्य मंत्री समग्र शहरी योजना के तह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!