अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर गायत्री योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।यह कार्यक्रम गायत्री मंदिर के तहत संचालित गायत्री योग समिति के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा।इस दौरान गायत्री मंदिर परिवार के सदस्यों ने योग प्रणायाम करते हुए निरोग रहने का संदेश दिया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज योग को विश्व व्यापी पहचान मिली है। दुनियां के कई देश भारत की योग पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं।योग विधा अति प्राचीन है,जिसे नियमित तौर पर अपना कर स्वास्थ्य जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, जन सुराज की नेत्री पूर्णिमा भारती, योग प्रशिक्षक सुभाष सिंह ,बबलू केशरीवाल,विनोद गुप्ता,...








