Sunday, March 15

सीमांचल

एसडीओ मनीष कुमार के रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में गायब  मिले कई डॉक्टर,जताई नाराजगी!

एसडीओ मनीष कुमार के रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में गायब मिले कई डॉक्टर,जताई नाराजगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।पदस्थापना के बाद एसडीओ पहली बार अस्पताल पहुंचे थे,जहां निरीक्षण में कुव्यवस्था झलकी और कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मात्र शिशुपाल रजक ड्यूटी पर थे।हालाकि,उनकी ड्यूटी दोपहर से थी।बावजूद उन्होंने49मरीज को देखा था।जबकि,ओपीडी से डॉक्टर प्रिया साह,डा रिजवाना खुर्शीद,डा स्वाती सपन ,डा शमीम अहमद अनुपस्थित थे। इसके अलावा एक फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ अनिशा सहनी भी अनुपस्थित पाई गईं। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस पर नाराजगी और खेद व्यक्त किया और अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार को निर्देश दिया कि अगर कोई डॉक्टर अपने निर्धारित समय से नहीं आता है तो आवश्यक क...
स्कूल खुलते ही छात्र छात्राओं की ‘क्रिएटिविटी’ बढ़ी, पौधारोपण के साथ पठन पाठन शुरू!

स्कूल खुलते ही छात्र छात्राओं की ‘क्रिएटिविटी’ बढ़ी, पौधारोपण के साथ पठन पाठन शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड व नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय सोमवार से दीवाकालीन खुल गए। विद्यालय खुलते ही विद्यालयों में बच्चों की भीड़ उमड़ गयी। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका के ईको क्लब के नोडल शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव, कुंदन कुमार व मो. सैफुल्लाह ने विद्यालय के नर्सरी में ईकोमा प्रजाति के तीन पौधे लगाए।मौके पर उपस्थित बच्चों को शिक्षकों ने विशेष दिन या अवसर पर अपने आस पड़ोस में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। इससे हमें स्वच्छ ऑक्सिजन मिलेगा तथा हम सभी स्वस्थ रहेंगे। मौके पर एचएम मुनेश राम ने शिक्षकों द्वारा किये गए पौधरोपण को विद्यालय परिसर को हरा- भरा बनाने का बेहतर प्रयास बताते हुए धन्यवाद दिया तथा बच्चों द्वारा ग्रीष्मावकाश के बीच तैयार प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया। वही, गमले में बच्चों द...
वीरगंज पुलिस ने 3लाख46 हजार रुपए अवैध नेपाली मुद्रा के साथ  भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार!

वीरगंज पुलिस ने 3लाख46 हजार रुपए अवैध नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। परसा जिला पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को 3 लाख 46 हजार रुपये की अवैध नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रभु साह के रूप में हुई है, और वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल वार्ड 17 का निवासी है। वह साइकिल पर सवार था और वीरगंज के रजत जयंती चौक पर पुलिस चेक पोस्ट पर उसकी जांच की गई। प्रभु साह के पास से 1000 रुपये के 344 नोट और 100 रुपये के 20 नोट बरामद हुए, जिनकी कुल राशि 3 लाख 46 हजार रुपये नेपाली मुद्रा है। जब्त की गई रकम का वैध स्रोत नहीं बताए जाने पर हुंडी कारोबार में शामिल होने की शंका जताई जा रही है। डीएसपी किशोर लम्साल ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। ...
दहेज के लिए नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या,तीन धाराए!

दहेज के लिए नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या,तीन धाराए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।हरपुर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में रविवार की रात ससुराल वालों द्वारा 19 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पुलिसिया कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में मृतिका के भाई मुकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन की शादी गत 3 मार्च को हिंदी रीति रिवाज के अनुसार चिकनी गांव निवासी भुवन राम के बेटे सुजीत राम से हुई थी। सुजीत वही शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इधर सुजीत अपने पिता के पास कमाने के लिए 2 दिन पूर्व हरिद्वार के लिए निकला ।इधर पारिवारिक विवादों के बीच अचानक शनिवार की देर रात मुकेश की बहन भवानी कुमारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है जैसा शव को देखने से प्रतीत होता है। उसके माथे से अत्यधिक रक्तस्राव के बाद उसकी मौत हुई है। वह...
रक्सौल बॉर्डर से संदिग्ध इराकी नागरिक गिरफ्तार, भारत प्रवेश के लिए नहीं था वीजा,सीमा की सुरक्षा पर सवाल!

रक्सौल बॉर्डर से संदिग्ध इराकी नागरिक गिरफ्तार, भारत प्रवेश के लिए नहीं था वीजा,सीमा की सुरक्षा पर सवाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर इन दिनों लगातार अवैध घुसपैठ में जुटे विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो रही है।इसी बीच गेटवे ऑफ नेपाल कहे जाने वाले रक्सौल बॉडर पर शनिवार की देर शाम एक संदिग्ध इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।इराकी नागरिक की पहचान इराक के बगदाद अलदौरा निवासी फौजी के पुत्र बारा फौजी हामिद अल बयाती (उम्र 47) के रूप में हुई है।पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जारी प्रेस नोट में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश में उसे गिरफ्तार किया गया है। इधर,हरैया थाना के थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के मुताबिक, शनिवार की देर शाम में बॉडर पर दैनिक जांच के क्रम में संदेह के आधार पर इसे हिरासत में लिया गया ।जांच में पाया गया कि ईराकी नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए वीजा मौजूद नहीं है। यह नेपाल से आ रहा है।भारत में आने के पीछ...
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा योग शिविर का आयोजन

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा योग शिविर का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया था, जिसमें जिला मंत्री मीरा कुशवाहा ने योग का संचालन किया। ज्योतिराज गुप्ता ने कहा कि आत्मा से जुड़ने के लिए योग दर्शन बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग शरीर और आत्मा के लिए एक तोहफा है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक चित्त करने का प्रभावशाली माध्यम है। इससे शरीर के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है। मीरा कुशवाहा ने कहा कि रोगमुक्त जीवन जीने की चाहत हो तो नियमित योग करने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह हमारे जीवन को स्वस्थ और संतुलित बन...
अनुमंडल अस्पताल में योग शिविर आयोजित:चिकित्सक से ले कर नर्स तक ने किया योगाभ्यास!

अनुमंडल अस्पताल में योग शिविर आयोजित:चिकित्सक से ले कर नर्स तक ने किया योगाभ्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर सह योग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने किया।इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम स्कूल की नर्सिंग स्टूडेंट्स ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग का महत्व डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि योग व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति करता है। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरेक व्यक्ति को दैनिक जीवन चर्या के रूप में योग को अपनाने की जरूरत है। योग शिविर में सेवा निवृत स्वास्थ्य कर्मी सह योग प्रशिक्षक डॉ अमर नाथ ने विभिन्न योग अभ्यास कराया, जिनमें वार्म अप, पीटी, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, पवन मुक्तासन, ब...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीमा पर योग जागरूकता के साथ एकता का संदेश!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीमा पर योग जागरूकता के साथ एकता का संदेश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-बीरगंज सीमा के शंकराचार्य गेट पर आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के साथ भारत और नेपाल के बीच एकता और सहयोग का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों देशों के नागरिकों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानसिक तनाव, रोग और असंतुलन का उत्कृष्ट उपचार है। इससे जीवन स्वस्थ और संतुलित रहता है। उन्होंने सभी से समय निकालकर प्रतिदिन आधा घंटा भी योग करने का आग्रह किया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके।सुखमय जीवन जिया जा सके। कार्यक्रम में हरिद्वार योग पीठ से आए योग गुरु ने योग कराया, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थ...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर गायत्री योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर गायत्री योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।यह कार्यक्रम गायत्री मंदिर के तहत संचालित गायत्री योग समिति के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा।इस दौरान गायत्री मंदिर परिवार के सदस्यों ने योग प्रणायाम करते हुए निरोग रहने का संदेश दिया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज योग को विश्व व्यापी पहचान मिली है। दुनियां के कई देश भारत की योग पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं।योग विधा अति प्राचीन है,जिसे नियमित तौर पर अपना कर स्वास्थ्य जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, जन सुराज की नेत्री पूर्णिमा भारती, योग प्रशिक्षक सुभाष सिंह ,बबलू केशरीवाल,विनोद गुप्ता,...
रक्सौल में 22और23जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

रक्सौल में 22और23जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में विद्युत उपभोक्ताओं को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत फीडरों में मरम्मत कार्य के चलते रविवार और सोमवार को चार-चार घंटे बिजली कटौती होगी।सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि केबल फीडर, टाउन फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर और कौड़ीहार फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार (22 जून, 2025) और सोमवार (23 जून, 2025) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी जरूरी काम सुबह में ही निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। यह मरम्मत कार्य विद्युत आपूर्ति को सुचारु और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!