बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित,नेपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 99,लॉक डाउन 18 मई तक!
बीरगंज में 17 नए कोरोना मरिज मिलने से सीमाई क्षेत्र मे हड़कंप
बीरगंज।(vor desk )।पूर्वी चंपारण सीमा से लगे नेपाल के सीमाई जिलों में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।बुधवार को बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से प्रशासन के होश उड़ गए हैं।नेपाल में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच गई है।
इधर, नेपाल में संक्रमण के गम्भीर होती स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आगामी 18 मई तक लॉक डाउन घोषित कर दिया है।
इधर,पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी विष्णु कुमार कार्की के नेतृत्व में हुई सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक में लॉक डाउन को सख्त कर दिया गया है।बीरगंज के वार्ड 1,2 व 3 को सील कर दिया गया है।अनिवार्य व पास सेवा के अलावे सभी वाहनों के परिचालन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस बीच,बीरगंज न केवल दहशत में है।बल्कि,खतरे की ओर है।...








