दिमागी बुखार के रोक थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर , स्वास्थ्य कर्मी यूनिसेफ ,केयर इंडिया की टीम द्वारा जापानी इंसेफ्लाइटिस दिमागी बुखार औऱ चमकी बुखार को लेकर लगातार चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है ।इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के वार्ड 07 व 10 के और रक्सौल के लक्ष्मीपुर में महादलित बस्ती में भी अनुसूचित जाति टोला में मस्तिष्क ज्वर एवं चमकी बुखार के प्रति ग्रामीण जनता को जागरूकता किया गया। लोगो के बीच बताया गया कि यह एक गम्भीर बीमारी है ।जो अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में यह बीमारी फैलती है। इससे 0 से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित होते है। जिसका लक्षण सरदर्द ,तेज बुखार आना ,अर्ध चेतना भ्रंम की स्थिति में होना, बच्चे का बेहोश होना, शरीर मे चमकी होना ,हाथ पैर में थरथराहट, बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक ...








