बजरंग दल हिंदुस्तान ने रक्सौल बॉर्डर पर कोरोना से लड़ रहे ‘कोरोना योद्धाओं’ को किया सम्मानित!
इंस्पेक्टर अभय कुमार को किया गया सम्मानित
रक्सौल।( vor desk )। बजरंग दल हिंदुस्तान ने देश और शहर की सुरक्षा मे लगे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान चला कर सम्मानित किया ।
इसकी शुरुआत रक्सौल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह व रक्सौल के बीडीओ कुमार प्रशांत को सम्मानित कर किया गया।
अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह
बीडीओ कुमार प्रशांत
वहीं, गुरुवार को रक्सौल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार और प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ अमित जायसवाल,बीएचएम सतीश कुमार शाही आदि को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशाल कुशवाहा ने की ।जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा समाज के पुलिस-प्रशासनिक वारियर्स को सम्मानित करना हम सभी का कर्तव्य है ।तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मंकेशवर ने भी प्रशासनिक अधिकारियो की प्रश...









