अनलॉक 1:बिहार में 1 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति!
रक्सौल।( vor desk )।अनलॉक 1 के बीच बिहार में परिवहन विभाग ने सूबे में बस समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति दे दी है. इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने सभी डीएम एसपी को पत्र भेजा है. पत्र में लॉक डाउन की अवधि में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं. परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य में ई रिक्शा ऑटो रिक्शा बसों का परिचालन कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा.
टैक्सी ओला उबर का परिचालन भी कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा. बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा. बसों के परिचालन के क्रम में निम्नलिखित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बस मालिकों के लिए विशेष आदेश वाहन को प्रतिदिन साफ-सफाई और समय-समय पर हर एक ट्रिप के पश्चात सैनिटाइज करना सुनिश्चित करना होगा ....









