अब तक नेपाल से करीब 8500 लोग वतन लौटे, दूतावास ने किया इंट्री के लिए पहुँचे लोगों के लिए रहने- खाने की व्यवस्था!
रक्सौल।(vor desk )। लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी नौंवे दिन भी जारी रही।वंदे भारत मिशन के तहत शनिवार को जहाँ 2006 , रविवार को 892,सोमवार 1197 को वहीं, मंगलवार को 2362 लोगो की वतन वापसी हुई।फॉर्म भरने व पहचान पत्र की जांच के बाद उन्हें इंट्री दी गई। रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा व डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने स्क्रिनिंग किया।उसके बाद उनके समानो की जांच हुई।भोजन कराने के बाद उन्हें गंतव्य तक भेजा गया।
इधर,voiceofraxaul.com में प्रकाशित खबर के बाद आइसीपी गेट पर इंट्री से वंचित लोगों को रहने व खाने का प्रबंध किया गया है।वहीं,गेट नम्बर चार से कतार बद्ध कर लोगों को इंट्री दी जा रही है।बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने बताया कि इंट्री के लिए...









