कोटा में फंसे बच्चों की व्यक्तिगत रूप से चिंता कर रहा हूँ,बीमार बच्चों को बुलाने की पहल जरूरी:डॉ0 संजय जायसवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व महामारी बने कोरोना यानी कोविड 19 के रोक थाम को ले कर लागू लॉक डाउन के क्रम में बिहार के विधार्थी सूबे से बाहर विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए हैं।इसी बीच नवादा के विधायक अनिल कुमार द्वारा ,कोटा (राजस्थान) में पढ़ रही अपनी बेटी को घर ले आये।यूपी,एमपी समेत कई अन्य राज्यों ने अपने अपने बच्चों को बुला लिया।लेकिन, बिहार के हजारो छात्र आज भी फसे हुए है ।उसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो चली है।इसी क्रम में रक्सौल पहुँचे बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने भी इस मसले पर अपना पल्ला झाड लिया।
https://youtu.be/ZlfHh1Tb6aU
कोटा में फंसे बच्चों को बुलाने पर डॉ0 जायसवाल ने पल्ला झाड़ा
मीडिया से कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से बच्चों की चिंता कर रहा हूँ। सौ से अधिक छात्र उनके सम्पर्क में हैं। जिन्हें राशन उपलब्ध कराया...









