Monday, June 8

सीमांचल

डंकन के आशिष प्रोजेक्ट के द्वारा कोरैया व बखरी पँचायत में राहत वितरण!

डंकन के आशिष प्रोजेक्ट के द्वारा कोरैया व बखरी पँचायत में राहत वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आशीष परियोजना (डंकन अस्पताल रक्सौल) के द्वारा आदापुर ब्लॉक के कोरैया और बखरी पंचायत में कोरोना महामारी को ले कर जारी लॉक डाउन के क्रम में राहत वितरण किया गया। इस क्रम में 145 जरूरत मंद परिवारों के बीच मे राहत बितरण किया गया ।यह ऐसे परिवार थे जिनका गुजरा दैनिक कमाई से होता था। मगर इस लॉक डाउन में उनको कोई काम नही मिलने के कारण इनको खाने की भी दिक्कत हो गई। इनमे ऐसे भी परिवार शामिल थे जिनको मांग के खाना पड़ता था ।और कुछ परिवार है जिनका मालिक बाहर में फसे हुए है । बताया गया कि यह कार्यक्रम समाजिक दूरी और सरकार द्वारा बनाये नीति नियम को पालन करते हुए किया गया ।इस कार्यक्रम में कोरैया पंचायत के मुखिया पुत्र रंजन कुमार ,महुवावा थाना के प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह,, मनीष कुमार और आशीष परियोजन डंकन अस्पताल से प्रोजेक्ट ऑफिसर मधु सिंह,प्रणय सोमित और सहकर्मी मु...
किसान मोर्चा की कमिटी  काफी सशक्त और मजबूत:प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

किसान मोर्चा की कमिटी काफी सशक्त और मजबूत:प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
किसान मोर्चा की जिला कमेटी काफी सशक्त और मजबूत=डॉक्टर अनिल सिन्हा रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल की जिला कमेटी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के अनुमोदन के बाद संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह की अध्यक्षता में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम काफी सशक्त और मजबूत है।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।आज के किसान मोर्चा की जिला टीम में महामंत्री के प...
12 घण्टे कार्य के विरोध में नगर परिषद के दैनिक सफाई कर्मचारियों द्वारा धरना!

12 घण्टे कार्य के विरोध में नगर परिषद के दैनिक सफाई कर्मचारियों द्वारा धरना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )8 घंटे के बदले 12घंटे काम करने के खिलाफ शुक्रवार को रक्सौल नगर परिषद के दैनिक सफाई कर्मचारियों ने नये श्रम कानून का विरोध किया। निकाय कर्मचारी के प्रदेश नेता चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष शोसल डिसटेंस के तहत उक्त विरोध किया गया।
वंदेमातरम योजना:नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों का विरोध -प्रदर्शन जारी, 26 मई से वतन वापसी के संकेत!

वंदेमातरम योजना:नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों का विरोध -प्रदर्शन जारी, 26 मई से वतन वापसी के संकेत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के वंदेमातरम योजना के तहत भारतीय नागरिकों के स्वदेश आने की प्रतीक्षा शुक्रवार को भी खत्म नही हुई।करीब दो सौ की संख्या में भारतीय नागरिकों का यह समूह इस इंतजार में रहा कि भारत सरकार का आदेश आये,तो, हमे 'इंट्री' मिले।लेकिन,यह इंट्री बुधवार से ही बन्द है।लिहाजा बॉर्डर पर फंसे लोग रक्सौल आईसीपी के आगे नेपाली क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन में रहे और जम कर नारेबाजी की। https://youtu.be/Sw8oDV_O1-A रक्सौल आईसीपी में प्रवेश न मिलने से आक्रोश इस बीच,अच्छी खबर यह रही कि भारत सरकार ने रक्सौल आईसीपी के रास्ते इस योजना के तहत भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश द्वार खोलने की अनुमति दे दी है।बीरगंज के भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारियों के मुताबिक,26 मई को भारतीय नागरिकों के दूसरे जत्थे को स्वदेश भेजने की तैयारी है। बताया गया कि इसके लिए ...
अर्चना के मौत के बाद उस पर हुए जुल्मों की चर्चा हर जुबां पर,पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ जवान को किया गिरफ्तार, जांच शुरू !

अर्चना के मौत के बाद उस पर हुए जुल्मों की चर्चा हर जुबां पर,पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ जवान को किया गिरफ्तार, जांच शुरू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो:मृतका अर्चना व बगल में खडा उसका पति रक्सौल थाना में रक्सौल।( vor desk )।अर्चना नही रही।रक्सौल के कनना गाँव स्थित ससुराल से पुलिस ने उसका शव बरामद किया ।शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया।इधर,मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रक्सौल थाना को आवेदन दिया है।जिसके बाद मृतका के पति शशिरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलाशा होगा। अर्चना विपरीत हालातों में संघर्ष करते करते इस दुनियां से चली गई।इस मामले में दहेज हत्या का केश भी चला और अमानवीय अत्याचार का भी।जिसके लिए खुद उसका पति व परिजन आरोपी बताये गये हैं। बताया गया है कि इस कांड में पहली बार 2018 मे नारी दिवस पर जुल्म की दास्तान सामने आई थी।जब उसका पति उसका हाथ पावँ दुप्पटा व सिकड से बांध कर उसे शहर के बड़ा परेउवा स्थित अप...
रक्सौल में घरों में अदा हुई नमाज:अंतिम जुमे में अल्लाह से कोरोना मुक्त होने की मांगी गई दुआ!

रक्सौल में घरों में अदा हुई नमाज:अंतिम जुमे में अल्लाह से कोरोना मुक्त होने की मांगी गई दुआ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। ईस्लाम धर्मावलंबियों का सबसे प्रमुख पर्व ईद अब आने वाला है और रमजान का पाक महीना समाप्त होने वाला है। इसके लिए आज शुक्रवार को रोजेदारों ने अंतिम जुमे की नमाज भी अता कर लिया। परन्तु इस बार पूर्व की भाँति सभी लोग एकजुट न हो पाये और उन्हें मजबूरन अपना अंतिम जुमा घर के छतों पर अता करना पड़ा। हालाँकि बधाई देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का प्रयोग अवश्य किया। इस दौरान अनेकता में एकता देखने को फिर एक बार मिला। उक्त बावत रोजेदार और युवा नेता समसुद्दीन आलम ने कहा कि इस बार भले हीं हम मस्जिदों में नमाज अता नहीं कर पाये, परन्तु यह बात उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना कि हमारे लोगों का जीवन चक्र है। हमने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस बार इस पर्व को मनाना है। हमने दुआओं में अल्लाह से यह माँगा है कि हम सभी भारतीय सहित विश्व को कोरोना मुक्त करें। वहीं उन्होंने क...
सूरत और भोपाल से पहुंचे करीब 75 नेपाली नागरिक,सीमा पार करते वक़्त एसएसबी ने लिया नियंत्रण में!

सूरत और भोपाल से पहुंचे करीब 75 नेपाली नागरिक,सीमा पार करते वक़्त एसएसबी ने लिया नियंत्रण में!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल के विभिन्न जिलों के करीब 75 लोग गुरुवार की देर रात्रि रक्सौल बॉर्डर पर पहुंच गए ।और फिर शुक्रवार की अहले सुबह रक्सौल- बीरगंज मैत्री पुल से बॉर्डर पार करने लगे।ये सभी सूरत और भोपाल में कार्यरत थे।बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने इन्हें नियंत्रण में ले लिया।उसके बाद मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई ।फिर समझा बुझा कर बॉर्डर से वापस किया गया। बताया गया कि सभी लोग नेपाल जाने की चाहत में रक्सौल स्टेशन पर अपना शरण स्थल बनाए हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि हम लोग पांच दिन बाद अपने निजी सवारी से रक्सौल पहुंचे हैं ।और नेपाल में ही जाकर क्वॉरेंटाइन में रहेंगे।इसमे बारा जिला कोल्हवी, करैया मधुबन, सेड़वा ,सूखी पत्रा आदि गांव के 63 लोग तथा रामेछाप जिला के मंथली नगर पालिका के 6 लोग रक्सौल स्टेशन पर भूखे प्यासे नेपाल जाने का इंतजार कर रहे हैं ।रामेछाप जिला में रहने वालों म...
सुरक्षा में चूक:बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद यूपी के 5 लोग नेपाल से पहुँच गए रक्सौल!

सुरक्षा में चूक:बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद यूपी के 5 लोग नेपाल से पहुँच गए रक्सौल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं।एक ओर उन्हें लाने के लिए वंदेमातरम योजना शुरू की गई है।जिसके तहत 211 लोग मंगलवार को स्वदेश आये।लेकिन,दूसरे ही दिन इंट्री बन्द होने से करीब 200 लोग बॉर्डर पर ही फंस गए और उन्हें गुरुवार को भी इंट्री नही मिली,तो,विरोध प्रदर्शन भी किया।यह हालात इसलिए है की कोरोना वायरस को फैंलने से रोका जाए।इसलिये सरकार गाइड लाइंस भी जारी कर रही है।लेकिन,नेपाल में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक वतन लौटना चाहते हैं।लेकिन,सरकारी प्रक्रिया की पेचीदगी ने इनकी परेशानी बढ़ा रखी है।वहाँ गए लोगों ने सपने में भी नही सोंचा होगा कि यहां हालात विपरीत हो जाएगी।इधर,बॉर्डर के दोनों ओर सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।एसएसबी का कहना है कि किसी को आवाजाही की अनुमति नही है। चोरी छिपे आने जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ...
वन्दे मातरम योजना :अपने ही देश में दूसरे दिन भी प्रवेश नही मिलने से नाराज सैकड़ो भारतीय नागरिकों ने किया विरोध -प्रदर्शन!

वन्दे मातरम योजना :अपने ही देश में दूसरे दिन भी प्रवेश नही मिलने से नाराज सैकड़ो भारतीय नागरिकों ने किया विरोध -प्रदर्शन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंट्री नही मिलने पर बीरगंज आईसीपी एरिया में प्रदर्शन करते भारतीय नागरिक डीएम ने रोक को ले कर एजेंसियों से मांगा स्पष्टीकरण रक्सौल।(vor desk )।वंदेमातरम योजना के शुरू होने के दूसरे ही दिन रुकने के बाद नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक न केवल परेशान हो गए हैं,बल्कि,आक्रोशित भी हैं।वहीं,भारत प्रवेश हेतु इंट्री के लिए बुधवार को पहुँचे करीब दो सौ भारतीय नागरिकों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रवेश नही मिलने के बाद मायूश हो गए और घण्टों आक्रोशपूर्ण विरोध- प्रदर्शन किया। आक्रोशित भारतीय नागरिको का यह समूह रक्सौल आईसीपी का गेट खोलने और प्रवेश देने की मांग कर रहा था।इस क्रम में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।उनका आरोप था कि भारतीय दूतावास ने वतन वापसी के लिए बुला लिया।लेकिन हमे इंट्री नही दी जा रही।जबकि,नेपाली प्रशासन भी हमे लौटने नही दे रही।हम न घर के हैं,न घाट के। आक्रोशित भारतीय नागरि...
किसान- मजदूर के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी:रामबाबू यादव

किसान- मजदूर के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।शहर के लक्ष्मीपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक थे। श्री यादव ने उन्हें सादगी और विनम्रता का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे नौजवान के विश्वास थे। महिलाओं उथान के लिए उन्होंने कई कार्यक्रम चलाया। पूरा विश्व उनका लोहा मानता था। इस अवसर पर ब्रजभुषण पाण्डे, बिंदा प्रसाद गुप्ता , मोहम्मद आरिफ, संजय पाण्डे आदि उपस्थित थे।सभी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री के आदर्शों को अपना कर ही भारत की प्रगति सम्भव है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!