चम्पारण रूट पर ट्रेन शुरू करने को ले कर सांसद डॉ0 जायसवाल ने जताया रेल मंत्री का आभार!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि रक्सौल सहित चंपारण से होते हुए ट्रेनों के रक्सौल, मोतिहारी, सुगौली एवं बेतिया में रुकने से यहां आने वाले एवं जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि सह शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि ट्रेनों की सूची जारी कर दिया गया है। उन्होंने डॉ0 जायसवाल एवं रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट काल मे भारतीय रेल अपने सेवा से हर भारतीय के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है।भारतीय रेल ने 200 ट्रेन की घोषणा और लिस्ट जारी की है ।जो 01-06-2020 से देश के विभिन्न जगहों से चलने वाली है। उसकी ऑनलाईन टिकट बुकिंग www.irctc.co.in के वेबसाइट से ब...









