रक्सौल में मिली अनोखी मछली को ले कर कौतूहल,देखने उमड़ रहे लोग!
अनोखी मछली
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में एक अनोखी मछली मिलने के बाद उसे देखने वालों की होड़ लग गई ।
बताया गया कि यह मछली रामेश्वर फल मंडी के पास एक पोखरा से मिली।मछली सुनहरे व चितकावर रंग की है।
इस बाबत स्थानीय युवा भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अद्भुत मछली को देखने के लिए लोग जुट रहे हैं।
वहीं,इसी से मिलते जुलते स्वरूप में पिछले दिनों रक्सौल के सरस्वती शिशु मंदिर के पास खेखरिया गावँ में भी एक मछली मिली थी।
https://youtu.be/aooSqMQLq7c
रक्सौल के खेखरिया गांव में भी मिली अनोखी मछली
जिसको देखे जाने के बाद कौतूहल कायम रहा।हालांकि,उक्त मछली का रंग मटमैला था।स्थानीय युवक सागर कुमार ने बताया कि इस तरह की मछली हमने पहली बार देखी है।उसने बताया कि इस मछली को हमने एक पोखरा में डाल दिया।
सूत्रों व जानकारों ने बताया है कि इस तरह की मछल...









