एएनएम को दिया गया एनसीडी टैब का प्रशिक्षण,गैर संचारी रोग व टीबी के लक्षण वाले मरीजो की रिपोर्ट देने का निर्देश
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार सिंह के अध्यक्षता में सभी ए एन एम की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया ।जिसमे प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जयप्रकाश कुमार ने सभी ए एन एम को मासिक प्रपत्र HIMS लक्ष्य के अनुसार करने के लिये निर्देशित किया ।ई औषधि के द्वारा दवा के लिए अधियाचना करने के लिए बताया गया।
वहीं,अनुश्रवण सहायक जयप्रकाश कुमार ने सभी को NCD टैब पर स्टेट से ऑनलाइन प्रशिक्षण से रु ब रु कराया ।जिसमें फैमिली फोल्डर सर्वे एवं समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र (CBAC) फार्म भरने के बारे में बताया गया।उक्त फार्म में गैर संचारी रोग एवं यक्ष्मा (टी बी) के पहचान हेतु प्रपत्र भरने का तरीका बताया। जिसमे व्यक्ति की सामान्य सूचना ,संभावित खतरे का आकलन, समय पूर्व जांच ,इत्या...









