रक्सौल के भेलाही व पुरन्द्रा में दुःखद घटना में चार बच्चियों की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!
भेलाही।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही-पुरन्द्रा में हुई दुःखद घटना में चार बच्चियों की मौत हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक, भेलाही में तीन बच्चियों की नाले में डूबने से मौत हो गई।बताया गया कि तीनों बुधवार से ही घर से गायब थीं।जिसमे धोबिया नाले में डूबने इनकी मौत हो गई।एक का शव कल ही दोपहर को ही मिल गया।लेकिन,दो बच्ची का शव गुरुवार को मिला।इससे मातम का आलम रहा।
सूत्रों ने बताया कि घटना तब घटी जब बुधवार की सुबह दस बजे तीनो बच्चे भेलवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम धोबी नाला पुल के पोखरा में नहाने गए थे ।परिजनों ने बताया कि एक शख्स के कहने पर उन्हें पता लगा की उनकी एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई है।
जब वह लगभग एक बजे घटना स्थल पर पहुंचे तब वहाँ मृत पड़ी नंदनी कुमारी( उम्र 12 साल, पिता दिलीप राम) का शव मिला। तब बाकी दो बच्चे गायब थे तो उनके परिजनों को लगा कि वो डर कर कही ...









