युवा राजद 7 सितम्बर से शुरू करेगी पोल खोल यात्रा,खोलेगी ‘रक्सौल में सुशासन’ के ढोल की पोल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के अनुमंडलीय कार्यालय रक्सौल मे युवा राष्ट्रीय जनता दल का समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने किया और मंच का संचालन नगर अध्यक्ष राज शर्मा ने किया।
बैठक मे युवा राजद रक्सौल द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम पोल खोल यात्रा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
मौके पर राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा बीस वर्षों से किया गया वादा,चुनावी शिलान्यास,सड़क चौड़ीकरण,रिक्शा,ई रिक्शा टेम्पू का स्थायी स्टैंड,अनुमंडल से जोड़ने वाली ग्रामीण जर्जर सड़को की दुर्दशा को उजागर करने को लेकर युवा राजद टीम द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम पोल खोल यात्रा काफी सराहनीय है। इससे जनता के आंखों पर इनके द्वारा जो झूँठ की पट्टी बांधी गई है। खुल कर सामने आ जाएगी और इनका चेहरा बेनकाब होगा।वही अतुल...









