Wednesday, March 11

सीमांचल

वन्दे भारत मिशन के तहत अब तक 20398 लोग नेपाल से स्वदेश पहुँचे,फिलहाल बॉर्डर खुलने के संकेत नहीं!

वन्दे भारत मिशन के तहत अब तक 20398 लोग नेपाल से स्वदेश पहुँचे,फिलहाल बॉर्डर खुलने के संकेत नहीं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन व बॉर्डर सील के कारण भारत सरकार द्वारा जारी 'बन्दे भारत मिशन' के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी लगातार जारी है। बुधवार यानी 1 जुलाई को कुल 19 लोग नेपाल से वतन लौटे।जिनकी स्क्रिनिग पीएसची के चिकित्सक डॉ मुराद आलम ने किया।मंगलवार को कुल 75 लोग रक्सौल आइसीपी के रास्ते स्वदेश लौटे थे।मेडिकल स्क्रिनिंग व डॉक्यूमेंट जांच के बाद इन्हें इंट्री दी गई। बताया गया है कि 30 जून तक कुल 20379 भारतीय नागरिक नेपाल से रक्सौल आइसीपी के रास्ते स्वदेश लौटे हैं।इसकी पुष्टि नेपाल के बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 जुलाई तक के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है।लेकिन,उच्चस्तरीय निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है।हालांकि,इस बीच इंडियन इमिग्रेशन के रक्सौल शाखा के एएफआरआरओ अजय कुमार पंकज ने बताया कि...
कोरोना मरीज मिलने के बाद रक्सौल में घोषित कण्टोमेन्ट जोन में 30 घर के 182 लोग सूचीबद्ध,अब होगा जांच के लिए सेंपलिंग !

कोरोना मरीज मिलने के बाद रक्सौल में घोषित कण्टोमेन्ट जोन में 30 घर के 182 लोग सूचीबद्ध,अब होगा जांच के लिए सेंपलिंग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।हरिसिद्धि प्रखण्ड में पदस्थापित रक्सौल की एक युवती में कोविड 19 की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने सर्वे किया है। रक्सौल बाजार के वार्ड संख्या 12 में उक्त कोविड संक्रमित के आवासीय परिसर से जुड़े इलाके को कन्टमेंट जोन घोषित किया गया है ।साथ ही इस रोग को नही फैंलने देने और सन्दिग्ध मरीजो की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसको ले कर बुधवार को रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डब्लू एचओ व यूनिसेफ की टीम ने इलाके का सर्वे किया।वहीं, संक्रमित मरीज के परिजनों को होम कोरेण्टाइन मे रहने व मरीज को अलग कमरे में रहने का निर्देश दिया,ताकि,कोई सम्पर्क में न आ सके। इस क्रम में डब्लू एचओ के एफएम अनिल कुमार व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार की टीम ने सर्वे किया।इस दौरान सुपरवाइजर देवेश कुमार मिश्रा,रूपेश क...
न्यू भारतीय युवा संगठन ने डॉक्टर्स डे पर ग्रामीण  महिलाओं के बीच किया सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण

न्यू भारतीय युवा संगठन ने डॉक्टर्स डे पर ग्रामीण महिलाओं के बीच किया सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।डॉक्टर डे के अवसर पर न्यू भारतीय युवा संगठन के युवाओं द्वारा पंटोका पंचायत के भरतमही गांव के महिलाओं के जागरूकता अभियान चलाया गया और मुफ्त में सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। डॉक्टर भावना चौहान, डॉली श्रीवास्तव,आरती कुमारी जी,चाइल्ड लाइन के रंजन मिश्रा ने महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म के आने के बाद उनको घर में रखे पुराने कपड़े को इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया ।साथ ही इससे होने वाले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से बता कर उनको लेडीज नेपकिन मुफ्त में दिया गया। वहीं, इज्जत परियोजना के बारे में सभी लोगो को बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने करते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान के रूप है, कोरोना काल में इसे डॉक्टरों ने साबित भी कर दिया है। डॉक्टर की ही देन है कि आज पूरे भारत में 3 लाख 47 हजार 979लोग कोरोंना से जंग ज...
संजय यादव बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव

संजय यादव बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजद के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के उपस्थिति में संजय यादव को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया।श्री यादव पूर्व में युवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष थे।श्री यादव ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है,उसको ध्यान में रखते हुए मैं अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।आगामी विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती मेरा पहला ध्येय होगा। इधर, इनके जिला महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है।जिला प्रवक्ता सह रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा, नगर निकाय रक्सौल के प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक,राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव , आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी, सौरंजन यादव,छात्र राजद अध्यक्छ मुकुल आनंद, आनंद कुमार, इत्यादि ने बधाई दी है। ...
बिहार नव युवक सेना के रक्सौल अध्यक्ष बने यश मिश्रा,सचिव बने रवि!

बिहार नव युवक सेना के रक्सौल अध्यक्ष बने यश मिश्रा,सचिव बने रवि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन ने सेना के रक्सौल कमिटी के गठन किया है।बताया गया है कि सेना के रक्सौल कमिटी का अध्यक्ष यश मिश्रा को बनाया गया है। साथ ही अफरोज आलम को उपाध्यक्ष व रवि कुमार को सचिव तथा संजीव कुमार को महासचिव बनाया गया।साथ ही निर्देश दिया गया है कि कमिटी का विस्तार हेतु शीघ्र बैठक आयोजित करें। ...
रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की एक यूवती में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।उसके बाद बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम कोरेनटाइन किया गया हैं।वहीं, रक्सौल बाजार के वार्ड 12 स्थित उक्त मरीज के आवासीय एरिया को कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूत्रों ने बताया कि विभागीय स्तर पर हरसिद्धि में पिछले 18 जून को सैम्पलिंग की गई थी।जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद होम कोरेनटाइन किया गया है।बताया गया है कि उक्त युवती हरसिद्धि प्रखण्ड स्थित सरकारी महकमे में पोस्टेड है। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया है कि उक्त एरिया कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।इसीलिये उक्त एरिया में एक दूसरे के घर आने जाने व मरीज से सम्पर्क से अलग रहने का निर्देश दिया गया है।साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान व अन्य गतिविधियों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। विभागीय सूत्रों न...
संदीप सौरभ बने रक्सौल के बीडीओ,कुमार प्रशांत का बगहा तबादला!

संदीप सौरभ बने रक्सौल के बीडीओ,कुमार प्रशांत का बगहा तबादला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है।इसी क्रम में रक्सौल में पदस्थापित रहे बीडीओ कुमार प्रशांत का तबादला ग्रामीण विकास विभाग ने कर दिया है। उनका तबादला पश्चिमी चंपारण के बगहा-1 में किया गया है। जबकि रक्सौल में बीडीओ के रूप में पश्चिमी चंपारण के निवासी बीडीओ संदीप सौरभ का तबादला रक्सौल में किया गया है। इसके पूर्व वे उच्चकागाँव गोपालगंज में पदस्थापित थे। ...
प्राईवेट शिक्षक रोजी रोटी बन्द होने से परेशान,अब आंदोलन के मूड में!

प्राईवेट शिक्षक रोजी रोटी बन्द होने से परेशान,अब आंदोलन के मूड में!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्राइवेट शिक्षक अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं।क्योंकि,सरकार शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए कोई प्रयास नही कर रही।इससे भुखमरी की स्थिति बन गई है।इसी को ले कर शहर के नागा रोड स्थित संत पॉल मिशन स्कूल के प्रांगण में प्राईवेट ट्यूशन एसोशिएशन की एक बैठक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के रक्सौल संयोजक प्रो. (डॉ.) शंकर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विगत बैठक के मुद्दों पर चर्चा की गई तथा विगत बैठक में लिए गये निर्णयों की पुष्टि की गई। जिसमें कहा गया कि प्राइवेट ट्यूशन चलाने वाले शिक्षकों की स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है। शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। कुछ शिक्षक तो अब अपनी परिवार का खर्च भी चलाने में असमर्थ है। जबकि सरकार उदासीन रवैया है। बैठक में एलान किया गया कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी दयनीय स्थिति से अवगत कराएंगे।इसको ले क...
“श्रीविधि अपनाएंगे ,पैदावार दुगुना बढ़ाएंगे”के नारे के साथ कृषकों को श्री विधि व जैविक खेती का प्रशिक्षण!

“श्रीविधि अपनाएंगे ,पैदावार दुगुना बढ़ाएंगे”के नारे के साथ कृषकों को श्री विधि व जैविक खेती का प्रशिक्षण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश के युवा कृषक खासकर कृषि के ऊपर ही निर्भर है । लेकिन आजकल हमारे देश मे खेतीबारी में ज्यादा मात्रा में रसायनिक खाद के इस्तेमाल के कारण हमारी खेती की उर्वराशक्ति का दिन प्रतिदिन ह्रास हो रहा है और इस वजह से हम प्रतिदिन तरह तरह के बीमारियों का शिकार होते जा रहे है। जिसका प्रमुख कारण रसायनिक खाद का इस्तेमाल और नए तकनीक से खेती करने की गुणवत्ता का अभाव होना है ।इस प्रकार रसायनिक खाद के चलते आने वाले समय मे कृषि से संबंधित समस्याओं को देखते हुए रक्सौल के कृषि बिभाग एवं आशीष परियोजना डंकन अस्पताल (रक्सौल )के द्वारा रक्सौल ब्लॉक के किसानों को नई विधि ( श्री विधि) से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हे यह जानकारी और तकनीकी सिख दी गई कि श्रीविधि से खेती करने में लागत कम और उपज तीन गुना बढ़ोतरी होगा । इस तरह कि...
जन अधिकार युवा परिषद ने देश मे बढ़ते महंगाई के विरोध में आदापुर में निकाली साइकल रैली!

जन अधिकार युवा परिषद ने देश मे बढ़ते महंगाई के विरोध में आदापुर में निकाली साइकल रैली!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। जन अधिकार युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भुलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई।आदापुर स्थित ब्लॉक रोड से निकल कर उक्त रैली टेंपो स्टैंड तक पहुंच कर नुक्कड़ सभा में बदल गई। बताया गया कि लगातार बढ रहें पेट्रोलियम पदार्थ व घरेलू समानो की मंहगाई के विरोध में उक्त रैली आयोजित हुई।इस मे डीजल और पेट्रोल के बढ़ोतरी किये गए मूल्यों को वापस लेने की मांग की गई।रैली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी हुई। मौके पर जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, आमिर खान, अभिषेक कुमार, मनजीत आदित्य ,विनोद कुमार ,विनोद पटेल,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!