नेपाल बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल-भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल- भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर बीरगंज बॉर्डर पर 'अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
'खुला सिमा खुला करो' के नारा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए नेपाल भारत खुला सिमा संवाद समूह के संयोजक कृष्णा पटेल,अध्यक्ष राम नरेश यादव,पूर्व मंत्री करीमा बेगम, जसपा नेता पटेल , महिला नेत्री रम्भा मिश्रा, मुन्नी श्रीवास्तव आदि ने कहा कि ओली सरकार नेपाल भारत रिश्ते को तोड़ने की साजिश कर रही है,जो दिवा स्वप्न है।ऐसे सपने देखना छोड़ देना चाहिए,क्योंकि, दोनो देशों के बीच जनस्तर व रक्त सम्बन्ध है।उन्होंने नेपाल सरकार से मांग किया कि अविलम्ब बॉर्डर खोले, क्योंकि, भारत ने पहले ही अपनी सीमा को खोल दिया है।उन्होने कहा कि जब तक बॉर्डर नही खुलेगा,हमारा आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने चेताया कि यदि बॉर्डर नही खुला,तो,व्यापक आं...









