रामगढ़वा बीडीओ ने किया चम्पापुर के राशन डीलर पर लगे अनियमितता के आरोपों की जांच,उपभोक्ताओं ने कहा-न्याय नही मिला तो देंगे धरना!
रामगढ़वा।(vor desk )।राशन डीलरों की मनमानी व जारी अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने के बाद भी न्याय मिलना आसान नही।एक तो कोई बोलना नही चाहता,लेकिन,अगर कोई बोलता है,तो उसकी आवाज अनसुनी की जाती है या फिर मुकदमे में फंसा दिया जाता है।
रक्सौल के भेलाही पँचायत के बाद रामगढ़वा प्रखंड स्थित चंपापुर पंचायत के डीलर ध्रुव प्रसाद के खिलाफ आवाज उठाने वाले भी कुछ इसी स्थिति के शिकार हैं।जो अपना हक मांग रहे हैं,बदले में उन पर कथित तौर पर फर्जी मुकदमे थोप दिए गए।हर बार की तरह डीलर अपने को निर्दोष बताने से नही चुकता।
इसी क्रम में चम्पापुर में डीलर द्वारा किये जा रहे अनियमितता को ले कर ग्रामीणों ने डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसडीओ सुश्री आरती को लिखित रूप में यूनिट के हिसाब से कम राशन देने , पर्ची नहीं देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।जिसके बाद जांच का आदेश जारी हुआ।
इसी के बाद ...









