कोरोना ब्लास्ट के बाद संक्रमितों के इलाज के लिए रक्सौल स्टेशन पर आइसोलेशन कोच तैनात!
रक्सौल।( vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल में कोरोना ब्लास्ट के बाद रेल विभाग अलर्ट है। रक्सौल स्टेशन पर आइसोलेशन कोच को तैनात किया है।जिसमे मरीजों को आइसोलेट करने से ले कर इलाज तक कि व्यवस्था होगी।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर इस आइसोलेशन कोच में संक्रमितों के इलाज व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
बता दे कि पहले ही रेल विभाग के निर्देश पर रक्सौल स्थित रेलवे डिपो में करीब पचास आइसोलेशन कोच का निर्माण किया गया था।अब उच्चस्तरीय निर्देश पर गुरुवार को रक्सौल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर अत्याधुनिक संसाधन से युक्त आइसोलेशन कोच को मरीजो के लिए तैनात कर दिया गया है।
बताया गया है कि इसमे कुल 21 कोच है।जिसमे 18 कोच मरिजो के लिए और तीन मेडिकल टीम के लिए बनाया गया है।सभी कोचो मे मेडिकल वेस्टेज के लिए डस्बीन,ऑक्सीजन सिलेंडर व वेनिटीलेटर की सुविधा ,बाथरुम में स्नान के लिए सा...









