रामगढ़वा प्रखंड के बेलहिया में दो पक्षो के बीच मारपीट,आधा दर्जन घायल,तनाव !
फोटो गश्त करती पुलिस
रक्सौल/रामगढ़वा ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर पंचायत के बेलहिया गाँव मे सोमवार की सुबह पुरानी बातों को लेकर दो पक्षो में जमकर झड़प हुई व पथराव हुआ ।पथराव में दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही रकसौल डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में रामगढ़वा, रक्सौल, हरैया पुलिस सदल बल पहुंच कर गाँव मे कैम्प की है ।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बेलहिया गाँव के अफरोज आलम नशे में धुत हो कर महा दलित टोली में अवस्थित एक चाय दुकान पर पहुंच कर चाय की मांग की इसी दौरान कुछ लड़के भी नशे में धुत थे जिसके कारण उक्त दुकान पर ही अफरोज आलम व मुनिलाल राम के बीच मारपीट हो गयी जिसमे मुनिलाल राम के दोस्तो ने मिल कर अफरोज की पिटाई कर दी ।फिर उसके बाद अफरोज ने अपनी पिटाई की बात अपने परिजनों को बताई ,प...









