कृषि बिल के खिलाफ बनेगी 30 जनवरी को 30 किमी लंबी मानव श्रृंखला
रामगढ़वा ।( vor desk )।तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर देश में चल रहे किसान आंदोलन देश बचाने की लड़ाई बन गया है, तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर महागठबंधन के दलों द्वारा 30 जनवरी 2021 को आहुत मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर सुगौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़वा में बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंडराजदअध्यक्ष झुनू पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई । बैठक को संबोधित करते हुए राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ सेकहा कि तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर देश में चल रहे किसान आंदोलन आज देश बचाने की लड़ाई में तब्दील हो गया है, आगे कहा कि अंग्रेजी राज के खिलाफ हुए आंदोलन में चंपारण के किसानों का आंदोलन ऐतिहासिक रहा है।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश राजद उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना ने कहा कि आज फिर मोदी सरकार एक बार देश की आजादी, संविधान, लोकतंत्र,...









