Monday, September 7

सीमांचल

चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल पहुंचने पर विरोध -प्रदर्शन, बीरगंज में लगा ‘गो बैक चाइना’ का नारा!

चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल पहुंचने पर विरोध -प्रदर्शन, बीरगंज में लगा ‘गो बैक चाइना’ का नारा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल आने व राजनीति में हस्तक्षेप को ले कर विरोध शुरू हो गया है। बीरगंज में इसको ले कर सोमवार की शाम जम कर विरोध- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गो बैक चाइना का नारा बुलंद किया गया।बता दे कि पीएम केपी शर्मा ओली द्वारा प्रतिनिधिसभा का विघटन कर चुनाव की घोषणा करा दी गई है। जिसको लेकर उनके ही नेकपा पार्टी में विरोध हो रहा है ।साथ ही अन्य राजनीतिक दल सड़क से सर्वोच्च न्यायालय तक विघटन के निर्णय वापसी को लेकर आंदोलनरत है। इस बीच चीन के प्रतिनिधि मंडल का अचानक नेपाल आना नेपाली जनता को रास नही आ रहा है। जिसको लेकर नेपाल में विभिन्न जगहों पर चीन का विरोध किया जा रहा है। पर्सा जिला के मुख्यालय बीरगंज में स्वतंत्र युवा समाज के कृष्ण चौरसिया के नेतृत्व में चीन के विरोध में घण्टा घर चौक पर जुलूस प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।संगठन के कार्यकर्तों ने...
रक्सौल की शिप्रा ने मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट-2020 के खिताब पर कब्जा कर बढ़ाया बिहार का मान!

रक्सौल की शिप्रा ने मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट-2020 के खिताब पर कब्जा कर बढ़ाया बिहार का मान!

जरा हटके, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल निवासी राजेश गुप्ता (सहारा इंडिया कर्मी )की बिटिया शिप्रा गुप्ता ने ग्रेटर नोयडा के क्राउन प्लाजा में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट -2020 के खिताब पर कब्जा कर बिहार का मान बढ़ाया है।उसने साबित किया है कि रक्सौल की बेटियां किसी से कम नही हैं। गौरतलब है कि मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट -2020 के निदेशक सलोनी अग्रवाल एवं सह निदेशक अंकुर अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में रक्सौल की शिप्रा ने देश भर के शामिल प्रतिभागियों को पछाड़कर नार्थ जोन में मिस क्वीन का खिताब हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड मॉडल , एक्ट्रेस , सिंगर ,बिग बॉस -13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना ने शिप्रा क्राउन पहना कर प्रमाण-पत्र दिया । जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस एवं मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री प्राप्त क...
अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन के रक्सौल इकाई का हुआ पुनर्गठन,पुरानी इकाई भंग

अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन के रक्सौल इकाई का हुआ पुनर्गठन,पुरानी इकाई भंग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
अभाविप के नई कमिटी का हुआ घोषणा, पुराना भंग रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल इकाई का पुनर्गठन प्रो.पंकज कुमार के अध्यक्षता में किया गया। प्रो.पंकज कुमार ने पुराने इकाई को भंग कर नए इकाई का घोषणा किए। इस मौके पर जिला एसएफडी प्रमुख सह छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि संगठन स्थापना काल से छात्र समाज देश हित मे निरंतर काम करते आ रहा है। संगठन का उदेश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण है। इसी पद्धति को ले कर संगठन कार्य करतें आ रहा है, छात्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। पूर्व नगर मंत्री अंकित कुमार ने बताया कि छात्र कल का नही आज का नागरिक है। देश का भविष्य युवा हैं। साथ ही प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सूरज कुमार ने बताया की स्वामी विवेकानंद जी आदर्शो को मानते हुए विद्यार्थी परिषद छात्र हित और राष्ट्र हित हेतु निरंतर लड़ाई लड़तें आ रहा है। चाहे आपातकाल चाहे आपातक...
अभाविप की 66 वीं राष्ट्रीय अधिवेशन का रक्सौल में हुआ लाइव प्रसारण!

अभाविप की 66 वीं राष्ट्रीय अधिवेशन का रक्सौल में हुआ लाइव प्रसारण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66 वें राष्ट्रीय अधिवेशन की विधिवत शुरुआत नागपुर में हुई।जो आगामी 26 दिसंबर तक चली। इस बैठक में देशभर से हजारों कार्यकर्ता ऑनलाइन शामिल हो रहे हैं। यहाँ स्थानीय जेपी होटल में भी रक्सौल इकाई के कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में ऑनलाइन सहभागिता की। जिसकी विधिवत शुरुआत बिहार विश्वविद्यालय के अभाविप प्रमुख प्रो. पंकज कुमार, नगर मंत्री अंकित कुमार व केसीटीसी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता प्रभात सर्राफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में सफल सहभागिता हेतु एलसीडी स्क्रीन व प्रोजेक्टर की व्यवस्था तक की गई थी। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों तक से रु ब रु हुए।कार्यकर्ताओं ने बताया कि संघ की भूमि नागपुर में इस कार्यक्रम के आयोजन से सभी कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी व उत्साह का माहौल रह...
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने किया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘अन्नपूर्णा का रसोई ‘कार्यक्रम

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने किया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘अन्नपूर्णा का रसोई ‘कार्यक्रम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के 86 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वाधान में रूप बहार परिसर में 'अन्नपूर्णा की रसोई' का आयोजन किया गया। जिसके तहत खिचड़ी का वितरण किया गया। मारवाडी़ सम्मेलन रक्सौल के सचिव सीताराम गोयल ने बताया कि जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करना सम्मेलन की कार्यसूची में हमेशा से रहा है। उसी के तहत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खिचड़ी के भोग का वितरण किया गया। श्री गोयल ने यह भी बताया कि सेवाकार्य से हमारे मन को अनंत सुख प्रदान करता है। साथ ही जनहित में कार्य करने हेतु ऊर्जा मिलती है। इसलिए सम्मेलन समय-समय कोई न कोई आयोजन करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहता है । नये वर्ष 2021 में सम्मेलन का विभिन्न सेवा कार्य जारी रहेगा। ...
फ्री राशन नही मिलने के विरुद्ध राजद करेगा 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन!

फ्री राशन नही मिलने के विरुद्ध राजद करेगा 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
राजद की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताआदापुर ।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्त्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व पार्टी के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए संकल्पित भाव से तैयार रहने की बात कही गई। वहीं स्थानीय प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में व्याप्त अनियमितता व गत नवम्बर माह में फ्री राशन से वंचित राशन कार्डधारियों के प्रति आपूर्ति विभाग द्वारा की गई सौतेलेपन रवैया के प्रति आमलोगों के भावना के मद्देनजर 29 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में महागठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव, राजद के रमेश कुमार सिंह, गोरख राम, मुस्ताक अहमद, फारूक आलम, मंजूर अहमद, काशीनाथ पासवान सहित मौजूद थे। ...
नेपाल पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने किया बॉर्डर अवरुद्ध,हुआ विरोध-प्रदर्शन !

नेपाल पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने किया बॉर्डर अवरुद्ध,हुआ विरोध-प्रदर्शन !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय ई रिक्शा चालकों के साथ नेपाली पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना को ले कर रविवार को रक्सौल -बीरगंज सड़क पर जम कर विरोध-प्रदर्शन हुआ।इस दौरान आक्रोशित रक्सौल के ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने मैत्री पुल को अवरुध्द कर घण्टों विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेपाली पीएम व प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।चेतावनी दी गई कि यदि दुर्व्यवहार व मारपीट बन्द नही हुई,तो,नेपाली वाहनों व ई रिक्शा-टेम्पू को रक्सौल नही आने दिया जाएगा।उनका आरोप था कि रविवार की सुबह एक ई रिक्शा चालक की पिटाई की गई,जिसमे वह जख्मी हो गया।उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना लगातार हो रही है।पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इस क्रम में करीब तीन चार घण्टों तक आवागमन व आयात निर्यात के समान लाने ले जाने ...
रामगढ़वा में माल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,घण्टों प्रभावित हुआ रेल परिचालन!

रामगढ़वा में माल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,घण्टों प्रभावित हुआ रेल परिचालन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रामगढ़वा-सुगौली रेल खण्ड के बीच रविवार को माल ट्रेन की बोगी डिरेल हो गई।इससे घण्टों रेल परिचालन प्रभावित रहा। मिली जानकारी के मुताबिक,रामगढवा रैक पोआईंट से गिटी उतार कर लौटते वक़्त उक्त माल ट्रेन की बोगी डिरेल हुई।यह वाक्या रामगढवा स्टेशन से 100मीटर के बाद सुगौली रामगढवा के बीच चिकनी एवं भूमिहारी टोला के सामने हुई।जिसमें एक बोगी का चार पहीया उतर गया।सूचना मिलते ही रेलवे की अभियांत्रिक दल को बुलाया गया।ताकि,परिचालन जल्द सुचारू हो। इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल पोस्ट के सब इंस्पेक्टर एके मिश्रा ने बताया की हाईड्रोलिक मशीन के जरिये अभियांत्रिक दल ने घण्टों की मशक्कत से माल ट्रेन की बोगी को वापस पटरी पर चढ़ाई। रेल सूत्रों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुई।जिससे डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन भी विलम्ब हुआ।आखिर यह घटना कैसे हुई, इसकी जा...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नई किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण,किसान हुए सम्मानित!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नई किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण,किसान हुए सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। रक्सौल प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हाॅल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत निधि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।किसान सम्मान योजना 2020-2021 के तहत 9 करोड़ किसानों को 18 हज़ार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण किया गया।जिसमें रक्सौल के भी किसान लाभान्वित हुए।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण हुआ। इस क्रम में क्षेत्र के किसानो को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार समेत अन्य ने कृषको को सम्मानित किया।इस मौके पर रक्सौल प्रखंड प्रमुख रामबाबू यादव , एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,सांख्यिकी पदाधिकारी समेत विभिन्न पैक्स अध्यक्ष प्रखंड कृषि व किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे।जबकि किसान जयमंगल पटेल,भोला पटेल,बिन्दा महतो, विनोद महतो,ददन साह,मोतिलाल पटेल,रामकिशोर,नगीना सिंह,रामचन्द्र पासवान,दारा पटेल, मुक...
राजनीति में बेबाक विचार रखने वाले नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी:कविता भटराई

राजनीति में बेबाक विचार रखने वाले नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी:कविता भटराई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
भाजयुमो के तत्वावधान में मनाया गया पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रक्सौल।(vor desk )।अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक क्षेत्र के अजातशत्रु थे और भारत के अमूल्य धरोहर थे। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । उक्त बातें स्थानीय भारतीय पब्लिक स्कूल में आयोजित अटल जी के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा । प्रो0 दुबे ने कहा कि वाजपेई जी के असाधारण व्यक्तित्व को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि आने वाले दिनों में यह व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लिटिल फ्लावर पड़ोसी हॉस्पिटल की प्रमुख कविता भटराई उर्फ माताजी ने कहा कि अटल जी ने विदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ मे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!