विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व का व्यवसायिक केन्द्र होने के बावजूद रक्सौल का आज तक अपेक्षित विकास नहीं होने के फलस्वरूप मंगलवार को अनुमंडल सभागार में शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई।जिसमे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तमाम बुनियादी सुविधा सहित रेल,सड़क,मेडिकल,शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में यथोचित सुविधा एवं समुचित विकास के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रक्सौल के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने 10 सूत्री बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि इस पर ससमय विचार एवं क्रियान्वयन पर ठोस पहल हो तो निश्चित रूप से न केवल शहर की सूरत बदलेगी बल्कि इस शहर के नागरिकों एवं व्यवसायियों के हितों की भी रक्षा होगी ।
जिसमे दिन भर पूरे शहर में आवारा पशुओं के विचरण एवं इनके हिंसक होने से अभी तक कईयों की मृत्यु एवं बहुतो...









