Monday, September 7

सीमांचल

शराब व मादक पदार्थ की तस्करी नियंत्रण को ले कर सीमा क्षेत्र के पुलिस व एसएसबी की हुई बैठक

शराब व मादक पदार्थ की तस्करी नियंत्रण को ले कर सीमा क्षेत्र के पुलिस व एसएसबी की हुई बैठक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।रविवार को पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर शराब व मादक पदार्थ की तस्करी को नियंत्रित करने हेतु नेपाल के सीमावर्ती धोरे चौकी, परसौनी चौकी एवं अमर पट्टी चौकी के पुलिस एवं नेपाल ससस्त्र बल तथा एसएसबी भेलाही के पुलिस पदाधिकारी के साथ नो मैंस लैंड पर पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में एक समन्वय बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में विशेष रूप से शराब बंदी को सफल बनाने के साथ शराब व मादक पदार्थ की तस्करी को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने को ले कर गहन चर्चा व विचार विमर्श हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस व सशस्त्र बल ने आश्वस्त किया है कि किसी भी कीमत में खुली सीमा के रास्ते शराब व गांजा नही जाने दिया जाएगा। इस पर नेपाली पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही इन्होंन बताया कि क्रॉस बॉर्डर क्राइम पर नियंत्रण हेतु ...
रामगढ़वा पुलिस की छापेमारी में धनहर दिहुली गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

रामगढ़वा पुलिस की छापेमारी में धनहर दिहुली गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा पुलिस ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली गाँव मे छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर राजन सिंह के पोखरा में भंडारण किये गए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (47 लीटर)सहित 14 लीटर चुलाई शराब को बरामद किया है । पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि 750 एमएल के इम्पेरियल ब्लू शराब 9पीस,750 एमएल के मैकडोनाल्ड 2 ,180 एमएल के इम्पेरियल ब्लू 42 पीस,180 एमएल के गोल्डन ओके 35 पीस सहित करीब 84 पीस नेपाली कस्तूरी शराब को बरामद किया है ।पुलिस छापेमारी में जमादार प्रमुख कुमार,रामशंकर राय, व पुलिस बल शामिल थे । जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान कारोबारी अनिलसिंह व केशव पटेल पुलिस को देख फरार हो गए ।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम क...
हिन्दू राष्ट्र एव राजा की वापसी की मांग को लेकर मोटरसाइकिल जुलूस

हिन्दू राष्ट्र एव राजा की वापसी की मांग को लेकर मोटरसाइकिल जुलूस

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)। विश्व का एक मात्र हिन्दू राष्ट्र की पुनः स्थापना एव राजतन्त्र की वापसी की पुनर्बहाली की मांग तेज हो गई है । राजा समर्थित संगठन इसको लेकर देश भर में आंदोलन कर रहे है ।इसी क्रम में शनिवार को नेपाल राष्ट्रीय सरोकार मंच के द्वारा नेपाल के बारा एव पर्सा जिला में 30 किलो मीटर लम्बा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया ।जो बारा जिला के पथलेया से आरम्भ होकर बीरगंज सहित दो जिलों के विभिन्न शहरों में राजा की तस्वीर व नारों से युक्त बैनर-पोस्टर के साथ राजा एव हिन्दू राष्ट्र की मांग की अपनी आवाज को बुलंद किया। राष्ट्रिय सरोकार मंच नेपाल के नारायणी अंचल के सिमरा के अध्यक्ष पुरुषोतमलाल श्रेष्ठ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे केन्द्रिय सदस्य रघु लामिछाने, अर्जुण सिंह, सरोकार मंच नेपाल नारायणी के अंचल संयोजक नन्दकिशोर गोयल, उपाध्यक्ष कमल घिमिरे, सचिव मकबुल मियाँ बर...
नेपाल के 23 वें तीर्थकर पारसनाथ की जयंती मनाई गई,प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत हुए शामिल

नेपाल के 23 वें तीर्थकर पारसनाथ की जयंती मनाई गई,प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत हुए शामिल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk )। नेपाल में 23 वें तीर्थकर भगवान पारसनाथ की जयंती शनिवार को मनाई गई है ।जैन तीर्थ की दृष्टि से नेपाल का तराई क्षेत्र का नाम आदर से लिया जाता है ।यहां के प्रदेश 2 को 23वें तीर्थकर मल्लीनाथ और 21 वें तीर्थकर नेमिनाथ को जन्म देने का गौरव प्राप्त है ।यह प्रदेश तीर्थंकरों के तपोविहार के रूप में भी प्रसिद्ध है ।नेपाल में जहां जैनों की पुण्यभूमि है, वहीं वह जैन धर्म की सृष्टि और स्थिति भूमि भी है । कार्यक्रम में प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने कहा - 'प्रदेश सरकार इस जैन तीर्थ महुवन को विकास के लिए एक मास्टर प्लान पर काम कर रही है । 'उन्होंने इस जगह को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर " अहिंसा भूमि' के रूप में पहचान स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया  । समारोह में भारत सरकार के नेपाल स्थित महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल- भारत सांस्कृतिक सम्बन्ध पर प्र...
“बजरंग दल हिन्दुस्तान” मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित करेगा गरीबों में खिचड़ी का भोज

“बजरंग दल हिन्दुस्तान” मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित करेगा गरीबों में खिचड़ी का भोज

रक्सौल आसपास, सीमांचल
* श्रीराम मंदिर निर्माण में पुर्ण सहयोग का संकल्प लिया रक्सौल।(vor desk )। शहर के हजारीमल हाई स्कूल में "बजरंग दल हिन्दुस्तान" का सप्ताहिक बैठक हुआ,जिसमे "श्री राम मंदिर" निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग तन मन धन से करने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस त्योहार में दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। साथ ही इस दिन स्नान जैसे विशेष कार्यों का भी खास महत्व है। दल के अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष मंकेश्वर शर्मा, प्रेम गुप्ता के विशेष सहयोग से ये भी निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शहर के गरीब बस्ती में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा,जिस...
श्रीराम जानकी मंदिर समिति की नयी कमिटी का गठन,अध्यक्ष बने जय प्रकाश गुप्ता

श्रीराम जानकी मंदिर समिति की नयी कमिटी का गठन,अध्यक्ष बने जय प्रकाश गुप्ता

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने की। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन किया गया। समिति के संस्थापक सदस्य सह संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने समिति के नये सत्र के अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया तथा इसके साथ ही जगदीश प्रसाद को उपाध्यक्ष, दीनानाथ प्रसाद को सचिव, बैजू जायसवाल को सहसचिव, उपेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता को अंकेक्षक, रजनीश प्रियदर्शी को मीडया प्रभारी, जयप्रकाश अग्रहरि को कार्यालय सचिव तथा सुभाष प्रसाद, नारायण प्रसाद, द्वारिका सर्राफ, विजय वर्णवाल, रामाशंकर प्रसाद, भारतभूषण, संतोष कुमार आदि कार्यकारिणी सदस्...
डीएम ने की पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, मार्च में दिया जाएगा नामांकन का प्रशिक्षण

डीएम ने की पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, मार्च में दिया जाएगा नामांकन का प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी। (vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस दौरान प्रखंड वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी श्री अशोक ने पंचायत चुनाव को ले अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा में पाया गया कि मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। सभी डाटा 12 जनवरी तक अपलोड कर लिये जाएंगे। प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण 13 से 18 जनवरी जनवरी तक होगा। मैट्रिक परीक्षा के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में मतदान कर्मियों को नामांकन कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ...
संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कोविन यानी कोविड पर विजय के लिए प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल की बैठक *16 जनवरी से रक्सौल में शुरू हो सकता है कोविन टीकाकरण, पीएचसी में सभी तैयारी पूरी रक्सौल।(vor desk )।'कोविन'यानी 'कोविड पर विजय' के मूलमंत्र के साथ रक्सौल पीएचसी में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल ( बीएलटीएफ )की चौथी बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के बीडीओ सन्दीप सौरभ ने की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोविड एक लाइलाज बीमारी थी,लेकिन,अब हम इलाज की दिशा में बढ़ रहे हैं।कोविड वैक्सीन का ट्रायल फेज पूरा हो चुका है।जिले में तीन जगहों पर ड्राई रन का आयोजन भी किया जा चुका है।टीकाकरण के लिए स्थल चयन,मेडिकल टीम समेत अन्य आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। निर्देश मिलते टिकाकरण शुरू हो जाएगा।आगामी दिनों शुरू होने वाला टीकाकरण भी 'परीक्षा'की तरह है।जिसमे संयम,धैर्य व मुस्तैदी से इसमे उतीर्ण होना है।त...
कोहरा बढ़ने के साथ चोरी की घटना तेज, हरदिया गांव से चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली उड़ाई!

कोहरा बढ़ने के साथ चोरी की घटना तेज, हरदिया गांव से चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली उड़ाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार की रात को हरदिया गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक व्यवसायीं सह किसान श्री लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया के ट्रैक्टर ट्राली की चोरी चोरों ने दोनों चक्का नया जक लगाकर चोरी कर लिया। उक्त घटना की सूचना शुक्रवार को रक्सौल थाना दी गई है। मांग की गई है कि ट्रॉली को अविलंब बरामद की जाए। साथ ही रात्रि गस्ती गांवों में भी बढ़ाने का निवेदन करते हुए अनुरोध किया गया कि आगे किसी और किसानों का कोई नुक़सान नहीं हों। चोरी की इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल है। ...
पुलिस की पिटाई से कृषक बुरी तरह जख्मी, रक्सौल पीएचसी में हुआ इलाज!

पुलिस की पिटाई से कृषक बुरी तरह जख्मी, रक्सौल पीएचसी में हुआ इलाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भेलाही पुलिस की कथित पिटाई से एक कृषक के बुरी तरह जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जख्मी कृषक रक्सौल प्रखण्ड के जयमंगलपुर के राजीव कुमार यादव बताए गए हैं।जिनका आरोप है कि वे बाइक से खाद ले कर जा रहे थे।इसी क्रम में बेवजह भेलाही पुलिस द्वारा बुरी तरह पिटाई कर दी गई।उनके आंखों व चेहरे समेत शरीर के अन्य भाग में भी जख्म के निशान हैं। राजीव का आरोप है कि वे बाइक पर थे।बाइक के सभी कागजात थे।खाद अपने खेत के लिए ले जा रहे थे।इसी दौरान रोका गया। चौक पर ही थोड़ा आगे बढ़ कर रुकते ही पिटाई कर दी गई। बताया गया है कि पिटाई के बाद पुलिस भेलाही ओपी चली गई।जख्मी राजीव को स्थानीय लोगों ने रक्सौल पीएचसी में लाये और इलाज कराया। राजीव के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ज्यादती की है।इसके खिलाफ़ वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इधर,भेलाही ओपी प्रभारी से सम्पर्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!