देश के लिए समर्पित रहना व समय देना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व:राजकुमार गुप्ता
रक्सौल।( vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।शहर स्थित कपड़ा बैंक के कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने किया और प्रशिक्षण सत्र की शुरुवात करते हुए राष्ट्रवादी विचार धारा के अनुसरण पर जोर देते हुए कहा कि देश के लिए समर्पित रहना व समय देना प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात बीजेपी...









