राम मन्दिर शिलान्यास पर 5 अगस्त को भाजयुमो द्वारा दीपावली मनाने का आह्वान!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 5 अगस्त को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। उक्त निर्णय भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने किया। प्रो0 दुबे ने कहा कि 5 अगस्त भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय दिवस है ।जिसके लिए विगत 500 वर्षों से लगातार आंदोलन चलता रहा, हज़ारों ने अपनी कुर्बानियां दी। अनेकों पीढियां समाप्त हो गई और आज विश्व के करोड़ों का सपना साकार होने जा रहा है।पूरे विश्व टकटकी लगाए उस दिन की प्रतीक्षा कर रहा है जब देश के आन बान शान के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।यह दिन भारत ही नहीं बल्कि विश्व में रह रहे करोडों के लिए सांस्कृतिक दासता से मुक्ति का दिन है।प्रो0 दुबे ने कहा है हम गौरवशाली हैं कि इस दिन को अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन दीप...









