Thursday, March 12

सीमांचल

डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा बने पूर्वी चंपारण के कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी,मिल रही बधाई!

डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा बने पूर्वी चंपारण के कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा को जिला के स्वास्थ्य विभाग में कोविड 19 का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ0 रणजीत कुमार राय ने दी है।बताया गया है कि गुरुवार को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। बता दे कि डॉ शर्मा रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं। फिलवक्त वे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित हैं।बताया गया है कि रक्सौल बॉर्डर पर कोविड 19 के नियंत्रण कार्य के अनुभव व सफलता को देखते हुए यह जिम्मेवारी दी गई है। उनके नोडल पदाधिकारी बनाये जाने से स्वास्थ्य महकमे में हर्ष है।उनके नेतृत्व में रक्सौल बॉर्डर पर कोविड 19 नियंत्रण कार्य सफलता पूर्वक चल रहा था।रक्सौल स्थित आईसीपी में हुए बैठक में खुद पूर्वी चंपारण डीएम भी उनके कार्यों की...
डंकन हॉस्पिटल बनेगा   डेडीकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर ,सीएम कर सकते हैं शुभारंभ!

डंकन हॉस्पिटल बनेगा डेडीकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर ,सीएम कर सकते हैं शुभारंभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बिहार सरकार के द्वारा निजी हॉस्पिटल में कोविड के उपचार की व्यवस्था करने के जारी दिशा निर्देश के तहत अनुमंडल स्तर पर रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर की मान्यता मिल सकती है। यदि प्रशासनिक समीक्षा में यह हॉस्पिटल सरकार द्वारा निर्धारित मानक पर खरा उतरा ,तो,यहां कोविड 19 केयर सेंटर की शुरुवात हो सकती है।इसको ले कर रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को विभागीय रिपोर्ट भेज दी गई है।इसको ले कर जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डंकन हॉस्पिटल में मौजूद सुविधा -संसाधन की समीक्षा भी की है।सब कुछ ठीक ठाक रहा,तो,इस सेंटर का शुभारंभ कर दिया जाएगा।यदि हरी झंडी मिल गई तो अरेराज डेडीकेटेड कोविड सेंटर के साथ ही शुक्रवार की सन्ध्या पांच बजे सीएम इस सेंटर का भी शुभारंभ कर सकते हैं।हालांकि,अब तक इ...
जनता को हमेशा ठगते हैं जनप्रतिनिधि,रक्सौल हुआ है ठगी का शिकार : रवि मस्करा

जनता को हमेशा ठगते हैं जनप्रतिनिधि,रक्सौल हुआ है ठगी का शिकार : रवि मस्करा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राजद के जिला प्रवक्ता सह रक्सौल विधानसभा के नेता रवि मस्करा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत का दौरा किया। इस दौरान रवि मस्करा ने कहा पिछले कई सालों से सत्ताधारी पार्टी के वर्तमान विधायक क्षेत्र को नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। पिछले कई बार से यहां की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। लेकिन वह हर बार जनता के साथ विश्वासघात किए हैं। इसलिए आने वाली विधनसभा चुनाव में राजद का साथ दें।अगर रक्सौल विधनसभा से राजद जीतेगा और बिहार में राजद की सरकार आएगी तो रक्सौल विश्व के मानचित्र पर रहेगा। रक्सौल विधानसभा के गाँव गाँव तक रोड की व्यवस्था की जाएगी। युवा शिक्षित बेरोजगार बैठे हैं उनको नौकरी दी जाएगी। इस निकम्मी सरकार में किसान और गरीब सभी मंहगाई,भ्रष्टाचार,अफसरशही से तबाह हैं। उन्होंने इस क्रम में मुशहरवा गाँव में नवल शर्मा के यहां, बी...
प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा के निधन पर प्रशासनिक  अधिकारियों द्वारा  शोक सभा,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने दी श्रद्धांजलि !

प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा के निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शोक सभा,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने दी श्रद्धांजलि !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।प्रखण्ड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना कुशवाहा के असामयिक निधन से रक्सौल में शोक की लहर है। उनके कोरोना संक्रमण के कारण हुए दुःखद निधन के बाद रक्सौल प्रखंड कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें बीडीओ संदीप सौरभ,सीओ विजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड व अचल कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इधर, अम्बेडकर ज्ञान मंच (रक्सौल) द्वारा भी शोक सभा आयोजित की गई।श्री कुशवाहा के निधन को लेकर मंच के सदस्यों ने उनके परिजनों के प्रति गहरी सम्वेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत प्रमुख को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया ।गहरी संवेदना व्यक्त करनेवालों में मंच के संस्थापक मुनेश राम,संरक्षक राजेन्द्र राम,सकल देव् राम,अध्यक्ष मथुरा राम,सदस्य चन्द्रकिशोर पाल, रविन्द्र कुमार,भाग्य नारायण साह,...
रक्सौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रक्सौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के द्वारा कोईरिया टोला बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर प्राँगण में रक्सौल प्रखण्ड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव कुमार सिन्हा के कोरोना से दुःखद निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। साथ ही भाजपा नेत्री एवं प्रखर वक्ता रही पूर्व विदेशमंत्री स्व० सुषमा स्वराज की भी पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनको पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए याद किया गया। इस मौके पर दोनों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्व० सुषमा स्वराज के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।वही,उन्होंने कहा कि स्व० मुन्ना सिंह उर्फ संजीव सिन्हा जी का अचानक जाना हम सबको सदमे में डाल गया। मुन्ना सिन्हा जी एक बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी एवं सामाजिक व्यक्ति थे। वे हमेशा समाजिक कामों में बढ़ चढ़ कर...
अयोध्या की भूमि पूजन पर राम मय हुई रक्सौल की धरती, घर घर मे जले दीप, फूटे पटाखे!

अयोध्या की भूमि पूजन पर राम मय हुई रक्सौल की धरती, घर घर मे जले दीप, फूटे पटाखे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन हुआ।पीएम नरेंद्र मोदी ने पूजनोत्सव किया।इसकी खुशी रक्सौल में देखी गई।रक्सौल में दीपोत्सव आयोजित हुआ।पटाखे फोड़े गए।मिठाईया बांटी गई।मन्दिरों से ले कर घर तक पूजनोत्सव हुआ।सड़को पर उत्साह साफ दिखा! नटराज सेवा संगम व राम जानकी मंदिर कमिटी ने मनाया दीपोत्सव: श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में नटराज सेवा संगम एवं श्री राम जानकी मंदिर कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।भजन के साथ ही खूब जयकारा हुआ।उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता समेत नारायण प्रसाद ,जगदीश प्रसाद ,श्यामा प्रसाद ,राजेश आर्य, धीरज कुमार, बैजू जायसवाल ,सूरज कुमार, नारायण पटेल दुर्गेश कुमार, पंकज कुमार ,आचार्य पपु पांडे, मदन गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे। मन्दिरों में जले दीप ,हुई प...
नही रहे प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा, कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना पीएमसीएच में हुआ निधन,शोक की लहर

नही रहे प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा, कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना पीएमसीएच में हुआ निधन,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा नही रहे।कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना पीएमसीएच में हुआ निधन।इसकी पुष्टि उनके भाई व जनता दल यू के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने की है। इधर,इस सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन पर एसडीओ सुश्री आरती,डीसीएलआर मनीष कुमार,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,भाजपा नेता अर्जुन भारतीय ,जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ,पूर्व प्रखंड प्रमुख सन्तोष कुमार उर्फ पपु जी,नगर पार्षद जितेंद्र दत्ता, रवि गुप्ता,कुंदन सिंह,रालोसपा नेता सुनील कुशवाहा, आदि ने शोक जताया है। रक्सौल प्रखण्ड प्रमुख के निधन पर काँग्रेस नेता रामबाबू यादव ने जताया शोक! कांग्रेस नेता ने जताया शोक: रक्सौल के लिए बह...
नेपाल में एक स्वर से श्री राम का जाप,अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर दीपोत्सव आयोजित!

नेपाल में एक स्वर से श्री राम का जाप,अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर दीपोत्सव आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज/जनकपुरधाम।(नेपाल)।सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि स्थित श्री राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी नेपाल में भी खूब दिखी। इस अवसर पर बीरगंज समेत कलैया,गौर,जनकपुर समेत नेपाल के विभिन्न हिस्से में विजय दिवस मनाया गया।और दीपोत्सव का आयोजन किया गया।हिंदूवादी संघ-संस्था के कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। बीरगंज के छपकैया में हिन्दू परिषद नेपाल ने दीपोत्सव का आयोजन किया।जय श्री राम के नारे लगाए।इस अवसर पर परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि यह दिन दुनियां भर के हिन्दुओ के लिए गर्व का दिन है।राम मंदिर निर्माण का वर्षो का अधूरा सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री राम के ससुराल जनकपुर धाम स्थित जानकी मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।दिन में राम धुन व रामायण का पाठ किया गया और विशेष पूजा का आयोजन हुआ।वहीं शाम में दीपवाली मनाई गई। ...
भाजयुमो ने बांटे दिया- बाती,5 अगस्त को घर घर दीप जला कर दीपावली मनाने की अपील!

भाजयुमो ने बांटे दिया- बाती,5 अगस्त को घर घर दीप जला कर दीपावली मनाने की अपील!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह के नेतृत्व में रक्सौल के विभिन्न मंदिरों एवं मुख्य पथ पर घूम-घूमकर दीया-बाती का वितरण किया गया ताकि 5 अगस्त को रात्रि दीपावली की धूम मची रहे। प्रो0 दुबे ने कहा कि मोर्चा ने निर्णय लिया है कि रक्सौल के सभी मंदिरों, बाजार एवं नगर के सभी क्षेत्रों में दिया-बाती बांटकर उस दिन दीपावली मनाने का पुरजोर आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य से 5 अगस्त हमलोगों के जीवन में आया है जिस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के ऐतिहासिक भव्य मंदिर का शिलान्यास होगा ।जिसके लिये पांच सौ वर्षों तक लगातार संघर्ष चला, कई पीढियां समाप्त हो गई, हज़ारों ने अपनी कुर्बानियां दी। पूरा विश्व उस दिन की व्याकुलता के साथ प्रतीक्षा कर रहा है।आज पांच हजार दीये वितरित किए गए और कल दिन में भी...
रक्षा बन्धन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार,कोरोना से बचने को दी नसीहत!

रक्षा बन्धन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार,कोरोना से बचने को दी नसीहत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में भाई बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन हर्षोंल्लास के साथ संपन्न हो गया। सावन माह के अंतिम दिन सोमवार को पूर्णिमा रहने के कारण रक्षा बंधन का त्योहार लोगों के लिए खास बन गया। सुबह से ही घरों में पूजा पाठ का माहौल रहा। महिलाएं सुबह से घर-आंगन को धोने में लगी रही। इसके बार पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह घरों में सत्यनारायण भगवान की पूजा की गयी। दूसरी ओर रक्षा बंधन को लेकर बहनें सुबह से राखी बांधने की तैयारी में जुटी रही। रक्षा बंधन को लेकर बहनों ने अपने-अपने भाईयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और उसकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं इस मौके पर भाईयों ने अपनी बहन को जीवनभर उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद भाई ने अपनी-अपनी बहन को उपहार भेंट किए तथा उसे खुश रहने का आर्शीवाद दिया। इस बार रक्षा बंधन को लेकर बाहर रह रही ब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!