बाईक-एस्कार्पियो की भिड़ंत में रक्सौल निवासी बाइक सवार की मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रखण्ड के नोनेयाडीह निवासी एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।सूचना मिलते ही गावँ में कोहराम मच गया।
घटना छौड़ादानो-मोतिहारी सड़क के लखौरा एरिया में घटी। बाईक व स्कोर्पियों की टक्कर में यह हादसा हुआ।सूत्रों ने बताया कि नोनेयाडीह पंचायत निवासी रामदेनि यादव के पुत्र शम्भू यादव एक चिकित्सक को दिखाने मोतिहारी जा रहे थे।
उन्होंने हाइवे हो कर जाने की बजाय छौड़ादानो-लखौरा रोड का रूट तय किया।लेकिन, उन्हें पता नही था कि उस रास्ते पर मौत उनका इंतजार कर रही है।
बताया गया कि शम्भू यादव अपने बाईक संख्या बीआर 05 जेड 4427 से जा रहे थे । तभी मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बीआर 05 ए 7414 नम्बर की एक स्कोर्पियों ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना में वे बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मोतिहारी अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मि...









