बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल के छठ घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश
रक्सौल में छठ पूजा की तैयारी पूरी,दुल्हन की तरह सजे घाट, सुरक्षा की है मुकम्मल व्यवस्था
रक्सौलवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, सरकार के निर्देशों के अनुपालन हेतु किया अपील
रक्सौल।(vor desk)। नव निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को रक्सौल के विभिन्न घाटों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। नगर परिषद के सूर्यमन्दिर,आश्रम रोड , नागा बाबा मठ, भकुआ ब्रह्म, त्रिलोकी नगर ,कौड़िहार नहर समेत विभिन्न छठ घाट पर कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द व पार्षदों के साथ निरीक्षण किया और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया।उन्होंने इस दौरान विधि व्यवस्था,सफाई व सजावट की जानकारी ली।
मौके पर विधायक श्री सिन्हा ने लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं देने के साथ अपील करते हुए कहा कि छठ व्रती व श्रद्धालु कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करें। मौक...









