इंटरनेशनल टूरिज्म व कनेक्टिविटी को विकसित करने हेतु रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने की उठी मांग!
पीएमओ समेत नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से की गई अपील
रक्सौल।(vor desk)। वर्षों से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट को चालू किये जाने की अपील को बीते 1 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कैबिनेट सेक्रेटरी एवं पार्लियामेंट अफेयर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को अग्रसित किया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपीलकर्ता डॉ. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी है।
इस विषय में विशेष जानकारी देते हुए डॉ. शलभ ने बताया कि इस विषय को पीएमओ समेत नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के संज्ञान में भी लाया गया है।
भेजे गए प्रस्ताव में डॉ. शलभ ने बताया है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट विगत पांच दशकों से अपने उद्धार की बाट जोह रहा है। बुनियादी संरचना, प्रशस्त भूमि और छोटे बड़े सभी प्रकार के विमानों के उतरने के लिए हवाई पट्टी मौजू...









