रक्सौल आईसीपी के पूर्ण संचालन व द्विपक्षीय व्यापार प्रवर्धन को लेकर हाई लेवल मीटिंग आयोजित!
आईसीपी बैठक :कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां,सोशल डिस्टेंस का नही हुआ अनुपालन ,कई अधिकारियों ने नही पहना था मास्क
रक्सौल।(vor desk )।इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का पूर्ण संचालन की कवायद शुरू हो गई है।इसे भारत नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार के साथ ही आम नागरिकों की आवाजाही के लिए भी खोला जाएगा।साथ ही रक्सौल रेलवे से आईसीपी तक लिंक रेल लाइन विकसित किया जाएगा,ताकि,देश के विभिन्न स्थानों से आये गुड्स को सीधे आईसीपी पर उतारा जा सके।नेपाल के साथ आयात निर्यात की सुविधा बढ़ सके।उक्त बातें लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी दीपक कुमार ने कही।
दीपक कुमार
वे रक्सौल के पनटोका आईसीपी में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित सीमा क्षेत्र के अधिकारियों व नेपाल के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कार्गो के साथ ही आम ...









