आइओडब्लू तपस राय का हुआ तबादला,भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने दी भावभीनी विदाई !
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद की शाखा रक्सौल ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया ।
जिसमें आइओ डब्लू तपस राय को तबादला होने पर परिषद द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी ।इस मौके पर उन्हें तिलक लगा पुष्प गुच्छ देकर एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व रेलवे पार्क को गोद लेकर उसको हरा-भरा रखने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य में आइओ डब्लू तपस राय जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा जिनके सतत् सहयोग एवं मार्गदर्शन से परिषद पार्क की सूरत बदलने में कामयाब हो पायी। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि परिषद की अनुशंसा पर हाल में हीं पार्क में उदघाटित फव्वारा को लगवाने में तथा अभी परिषद द्वारा बन रहे सेल्फी प्वाइंट को कार्यरूप देने में तपस राय जी की भूमिका ...









