एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे परिसर की हुई सफाई!
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन, पंटोका द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एसएसबी व जीआरपी रक्सौल द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन रक्सौल के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान की शुरुआत गत पिछले 1 दिसम्बर को शपथ के साथ की गई थी। कार्यक्रम के दौरान कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान पूरे देश में चल रहा है और अभी कोरोना महामारी के कारण अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके और महामारी से बचा जा सके, साथ ही बताया गया कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना की थी।
महात्मा गाँधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आजाद कराया तथा आम लोगों को सफाई के प्रति भी जागरूक किया था। साथ ह...









