मूलभूत सुविधाओं से वंचित पलनवा को प्रखंड के दर्जा दे बिहार सरकार : कांग्रेस नेता रामबाबू यादव
रक्सौल( vor desk )। प्रखण्ड का पलनवा और भेलाही पंचायत विकास से कोसों दूर है और अब भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है ।उक्त बातें कांग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने सिसवा ग्राम में आमजन और किसानों से बात करते हुए कहा ।साथ उन्होंने स्थानीय साँसद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि क्या इन को रक्सौल प्रखण्ड के विकास की कोई चिंता नही होना चाहिए? आखिर रक्सौल प्रखण्ड के लोग कब तक अपनी बेबसी पर आंसू बहाएंगे? आज किसान परेशान हैं।लेकिन,कोई सुनने वाला नही है।
श्री यादव ने कहा कि पलनवा को अब तक प्रखण्ड का दर्जा न मिलना ये क्षेत्रवासियों के लिए अपमान से कम नही है ।वहां अस्पताल के बिना बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि किसानों का पिछले साल के गन्ना का भुगतान नहीं हुआ है। नया कानून को वापस करने के लिए यहां के भी किसान ...









