रक्सौल के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बने शशिभूषण ठाकुर,अभय कुमार का हुआ सुगौली तबादला !
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा ने रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार का तबादला कर दिया है।उन्हें सुगौली थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।जबकि, सुगौली के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर को तत्काल प्रभाव से रक्सौल का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
जिसके बाद श्री ठाकुर ने गुरुवार को रक्सौल थाना में योगदान कर लिया। नव पदास्थापित थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि रक्सौल में शांति-सुव्यवस्था कायम रखने के साथ क्राइम कंट्रोल, शराब व मादक पदार्थ,जाली नोट की तस्करी पर अंकुश लगाना , असमाजिक तत्वो की गतिविधियों पर नियंत्रण प्राथमिकता होगी।
*चुनौती पूर्ण होगी रक्सौल की थानेदारी:
पिछले दिनों रक्सौल के मिर्चा पट्टी में सुधा देवी के दुकान कब्जा प्रकरण के बाद रक्सौल पुलिस पर उंगलियां उठने लगी थी।रक्सौल थाना के आगे जम...









