Monday, September 7

सीमांचल

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया रिपुराज मिल का निरीक्षण

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया रिपुराज मिल का निरीक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।बिहार सरकार के नई औधोगिक नीति में मक्का , चावल और गन्ना आधारित इथोनोल उद्योग को प्राथमिकता दी गई है।इसी को लेकर शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो में पहुंच कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने चावल ब्रोकन आधारित इथोनेल प्लांट पर विस्तृत चर्चा की । मंत्री ने नए चावल ब्रोकन आधारित इथिनोल प्लांट के लिए शुभकामनाएं दी और बिहार सरकार के सभी विभागों की तरफ से अधिकतम सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चावल आधारित इथिनेल प्लांट लगने से बिहार के ग्रामीण विकास के साथ साथ किसानों का भी कल्याण होगा और बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत पेट्रोलियम उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा। ज्ञात हो कि पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल में बीस प्रतिशत इथेनॉल मिक्स करने की अनुमति है।निरीक्षण के...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रथ के साथ किया गया रोड शो!

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रथ के साथ किया गया रोड शो!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता के लिए जागरूकता रथ को कोईरिया टोला नहर चौक से रोड शो करते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों तथा समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. जागरूकता रथ में स्लोगन, जागरूकता पर्ची, बैनर एवं एलईडी टीवी के जरिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जाएगा.जागरूकता रथ को लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रमेश मित्तल, सचिव लायन नारायण रुंगटा, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत अग्रवाल, लायन डॉ राजीव रंजन कुमार, लायन पंकज वर्णवाल, लायन राजू कुमार गुप्ता, लायन साइमन रेक्स, लायन पवन किशोर कुशवाहा तथा स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ साथ पूर्व सचिव सह मिडिया प्रभारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने रवाना किया. लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के सभी क्लब सदस्यों ने मिलकर इस प्रोग्राम को सफल बनाया. इस...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणी गुरु रवि दास की जयंती!

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणी गुरु रवि दास की जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।उक्त कार्यक्रम अम्बेडकर ज्ञान मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजेन्द्र राम की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी के तैलीय चित्र माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाया तथा उन्हें नमन किया।मौके पर संरक्षक राजेन्द्र राम ने संत गुरु रैदास के समतामूलक विचारों से लोगों को अवगत कराया तथा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश व समाज की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का आह्वान किया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संत गुरु रविदास जी ने हमेशा पाखण्डवादी व्यवस्था के साथ कर्मकांड की बजाय कर्म को प्रधानता दिया तथा समाज में फैले जाति-पांति, ऊंच-नीच,छुआछूत,पाखण्ड आदि पर जमकर कुठाराघात किया। उन्होंने पोंगापंथियों को ललकारते हुए कहा कि ऐसा चाहूं राज ज...
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को आदापुर प्रखंड क्षेत्र के नायक टोला गांव स्थित मंदिर परिसर में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण व गम्हरिया कला बाजार पर सरदार पटेल एवं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की आधार शिला रखी । इस दौरान आयोजित समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आमलोगों को सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर आदि महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने व अनुकरण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता बताई। आगे उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यो की चर्चा करते हुए गरीबों व मजलूमों के जीवन यापन में अप्रत्याशित सुधार का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए बालिकाओं के लिए साइकिल योजना, आपदा राहत के तहत 4...
दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार में मोबाइल दुकान का ताला काट कर चोरी!

दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार में मोबाइल दुकान का ताला काट कर चोरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार स्थित एक मोबाइल के दुकान का ताला काट करीब एक लाख रुपये मूल्य के लैपटॉप,टीवी आदि की चोरी कर लिए जाने की सूचना है।पीड़ित दुकानदार बैसखवा गांव निवासी राकेश कुमार ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर खुलासा किया है कि वे नित्य की तरह गुरुवार की देर रात अपना मोबाइल दुकान बन्द कर घर चले गए और जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि उनके दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने दो लैपटॉप व टीवी आदि की चोरी कर ली है।अगल-बगल पूछने पर कोई सुराग नही मिला तो पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस तहकीकात जारी है।दोषी बख्शे नही जाएंगे। ...
दो भारतीय नागरिक  को बीरगंज पुलिस ने सात लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ नियंत्रण में लिया

दो भारतीय नागरिक को बीरगंज पुलिस ने सात लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ नियंत्रण में लिया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज पुलिस ने रजत जयंती चौक एरिया से बाइक जांच के क्रम में दो भारतीय नागरिक को सात लाख रूपये नेपाली मुद्रा के साथ हिरासत में लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए बीरगंज के डीएसपी मनोजित कुँवर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गए जांच अभियान में बिहार के पूर्वी चम्पारण के रक्सौल वार्ड 25 निवासी दो युवक पकड़े गए।जिनकी पहचान40 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता और 37 वर्षीय बिनोद कुमार के रूप में की गई।को ।जिन्होंने भारतीय नंबर के बाइक में उक्त रकम छुपा रखी थी।उन्होंने बताया कि बीआर05एडी6869 नम्बर के पल्सर बाईक से बीरगंज आने के क्रम में रजतजयन्ती चौक पर रोक कर जांच की गई।जिसमें उक्त रकम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आशंका है कि दोनों हुंडी कारोबारी हैं।इनके खिलाफ वित्तिय व बैंक संस्था ऐन 2073 के बिपरित कार्य करने के आरोप में हिरासत में ले कर जिला अदालत मे...
ऑनलाइन ठगी के मामले में रक्सौल के युवक समेत दो को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार!

ऑनलाइन ठगी के मामले में रक्सौल के युवक समेत दो को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। इमो, ह्वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से लाटरी में इनाम का प्रलोभन दे कर लाखों रुपए ठगी करने के आरोप मे नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक समेत दो को गिरफ्तार किया है। काठमांडू स्थित महानगरीय पुलिस कार्यालय द्वारा शुरू किए गए जांच पड़ताल के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए बीरगंज( पर्सा ) पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता मनोजीत कुँवर ने बताया कि दोनो पर कुल छह लोगों को ठगने का आरोप है।जिसमे श्रीनिवास साह तेली के सिभिल बैंक लिमिटेड खाता नं. 06810330955019 से 49,500 राम पुकार प्रसाद यादव के ज्योति विकास बैंक के खाता नं. 01201200083105000001 से 19500 राम पुकार प्रसाद यादव के प्राईम कमर्सियल बैंक के खाता नं. 02900269पीई से 50,000 और पुजा रिमाल के ई सेवा आईडी से 35000 सुरेश कुमार कापर के इ सेवा आईडी से 30,000 सहित कुल 184,000 (एक लाख चौरासी हजार) लिया गया।...
केसीटीसी कॉलेज परिसर में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बनेगा इंडोर स्टेडियम,हर्ष

केसीटीसी कॉलेज परिसर में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बनेगा इंडोर स्टेडियम,हर्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केसीटीसी कॉलेज में शिक्षकों की बैठक प्राचार्य डा० जयनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कॉलेज में बनने वाले इनडोर स्टेडियम की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कालेज में खेल के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सांसद ने डा० संजय जयसवाल ने इन डोर स्टेडियम के निर्माण हेतु केसीटीसी कॉलेज का चयन करते हुए जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण को पत्र लिखा था। कालेज के तत्कालीन प्राचार्य प्रो० राजीव पांडेय और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो० अनिल कुमार सिन्हा ने डा० जायसवाल से मिलकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देते हुए कालेज परिसर में स्टेडियम निर्माण का आग्रह किया था । प्रो० सिन्हा ने बताया कि कालेज के छात्र विश्वविद्यालय द्वारा अयोजित किसी भी ...
जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में कैट के आह्वान पर रक्सौल चेम्बर ने निकाला मौन मार्च!

जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में कैट के आह्वान पर रक्सौल चेम्बर ने निकाला मौन मार्च!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जीसटी की विसंगतियों को लेकर आज 26 फरवरी को कॉन्फेडरेशन अॉफ अॉल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के आह्वान पर आयोजित राष्ट्र व्यापी धरना एवं प्रदर्शन का समर्थन करते हुए रक्सौल चैम्बर अॉफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद के नेतृत्व में पूरे शहर में मौन मार्च किया जिसमें विभिन्न व्यवसाय वाले व्यवसायी शामिल हुए ।इस मौके पर रक्सौल चैम्बर के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि जीसटी लागू हुए ढाई साल से अधिक हो गये हैं लेकिन इसके प्रावधान अब भी टैक्सपेयर व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। जीसटी की विसंगतियां इतनी है कि व्यापारी पूरे साल उसी में उलझा रहता है। जीसटी के प्रारूप में बार-बार संशोधन होने से व्यापारी परेशान हैं। वहीं चैम्बर के सचिव राजकुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता,रजनीश प्रियदर्शी, शिव शंकर प्रसाद,विमल रूंगटा ,ने इस बात को रेखांकित किया कि जीसटी की ...
शांतिपूर्ण ढंग से रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हो रही इग्नू की परीक्षा!

शांतिपूर्ण ढंग से रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हो रही इग्नू की परीक्षा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय के सी टी सी, रक्सौल कॉलेज में इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। परीक्षा का आज 18 वां दिन है एवं उक्त परीक्षा केंद्र पर स्नातक, स्नातकोत्तर ,बीसीए ,एमसीए, बी एड, एम एड सहित तीन सौ प्रोग्रामों की परीक्षा विगत 8 फरवरी से अनवरत चल रही है। इस परीक्षा में तीन हजार आठ सौ बेआसी परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इग्नू शैक्षिक दृष्टि से इस अति पिछड़े हुए क्षेत्र के लिए वरदान है ।उन्होंने बताया कि इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सों में ऑनलाइन नामांकन चल रहा है जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी है, 2021 है । इच्छुक विद्यार्थी किसी भी दिन कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में जाकर नामांकन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रोफेसर सिन्हा ने ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!