Friday, March 13

सीमांचल

राजद नेता सुरेश यादव ने दी चुनौती,रक्सौल विधायक खुले डिबेट में आएं,20 वर्षो की उपलब्धि बताएं!

राजद नेता सुरेश यादव ने दी चुनौती,रक्सौल विधायक खुले डिबेट में आएं,20 वर्षो की उपलब्धि बताएं!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजद नेता सह रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा है कि रक्सौल विधायक को अपने 20 वर्षो के कार्यो-उपलब्धियों को जनता को बताना चाहिए।वे अपने किये गए कार्यो का रिपोर्ट कार्ड जारी करें।उन्होंने कहा कि विधायक को मैं खुले डिबेट की चुनौती देता हूँ।मैं 15 दिनों का समय दे रहा हूँ।वे जनता के सामने आए और मेरे साथ खुली बहस करें।यदि सन्तुष्ट कर पाएंगे,तो,वे जैसा कहेंगे वैसा ही करूंगा। उन्होंने कहा कि दशको से रक्सौल बिकास के क्षेत्र मे पूरी तरह उपेक्षित है।जबकि यहाँ के विधायक,सांसद और चेयरमैन तीनो भाजपा के है, बावजूद इसके रक्सौल बिकास के मामले मे हर क्षेत्र मे पिछड़ा है। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में कई स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्र बन कर तैयार हैं।मगर सरकारी उदासिनता व संसाधन के अभाव मे चालु नही हो सका है।नतिजतन यह नव निर्मित अस्पताल मवेशियों ...
रक्सौल मुख्य पथ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से नेपाली युवक का शव नाले से बरामद

रक्सौल मुख्य पथ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से नेपाली युवक का शव नाले से बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित रेलवे गुमटी के पास स्थित नाला में एक युवक का शव दिखने से सनसनी रही ।सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस ने शव को बरामद किया।बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। बताया गया है कि शहर के मुख्य पथ स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 33 ए के निकट दुर्गा मन्दिर परिक्षेत्र के पीपल के पेड़ के पीछे नाला मे शव होने की सूचना पसरने से लोगों की भीड़ जुट गई।इसकी सूचना मिलते ही राजकीय रेल थानाध्यक्ष प पंकज कुमार दास खुद पहुंच गए।और नाले से शव को निकलवाया। मृतक की पहचान नेपाल के परवानीपुर निवासी मुख्तार मियां के 26 वर्षीय पुत्र कमरुद्दीन मियां के रुप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक कमरुद्दीन मानसिक बीमारी से ग्रस्त था।इधर,मृतक के पिता ने आग्रह किया कि पोस्टमार्टम नही कराया जाए।जिसके बाद शव को उसके परिजनो को सौंप दिया गया...
एसएवी के पांच छात्रों ने नवोदय विद्यालय में चयनित हो कर लहराया रक्सौल का परचम!

एसएवी के पांच छात्रों ने नवोदय विद्यालय में चयनित हो कर लहराया रक्सौल का परचम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं कि प्रतिभा किसी पहचान की मुहताज नही होती।यदि परिश्रम के साथ सच्ची लगन व मन मे विश्वास में हो तो सफलता कदम चूमती है।इसी उक्ति को साबित करते हुए रक्सौल के पांच बच्चों ने एक साथ जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरकोठी में इस साल परचम लहराया है। यह रक्सौल के लिए उपलब्धिपूर्ण है कि शहर स्थित एस ए वी से पढ़ने वाले पॉच छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है।चयनित छत्रों ने शिवम कुमार,सन्नी कुमार,अमन कुमार,प्रदीप कुमार तथा सादिक अनवर है। एस ए वी विद्यालय के प्रचार्य साइमन रेक्स,शिक्षक विक्टर डेका, नीतीश कुमार ,आकाश कुमार,मनदीप कुमार तथा अभिषेक सिंह ने छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शिक्षाको का मानना है कि ये सभी छात्र भविष्य में जरूर अच्छा करेंगे और रक्सौल के साथ साथ अपने क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। ...
पलनवा में हुई आगलगी में दो घर जले,लाखों की सम्पति जल कर खाक!

पलनवा में हुई आगलगी में दो घर जले,लाखों की सम्पति जल कर खाक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। पलनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम टोला मे शनिवार की सुबह अचानक हुई अगलगी की घटना में फेकु राउत व सुरेंद्र पड़ित के घर का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार,पहले फेकु राउत के घर मे आग लगी, जिसकी लपटे देखते ही देखते सुरेंद्र पड‍़ित के घर तक पहुंच गई। जिससे दोनों घर जलकर राख हो गया। इस आगलगी की घटना में लाखों रूपये क्षति पहुँची है।सूचना मिलते ही भेलाही ओपी के पुअनि दुर्गा प्रसाद सदल पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने की पहल की। वहीं, सूचना पर अग्निशामक की छोट फायर बिग्रेड वाहन पहुंची।इसी क्रम में भेलाही एसएसबी के इंचार्ज अविनाश कुमार एसएसबी के टीम भी सक्रिय दिखे। मौके पर जितेंद्र पटेल, चंदन पटेल, लक्की पटेल, बब्बू कुशवाहा, प्रियांशु पटेल, राजीव गुप्ता, रमेश पटेल, अजय पटेल, बृजेश दास, संजय पटेल, मुन्ना पटेल सहित ...
एसडीओ आरती ने किया निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक,कहा-निर्देशों का शत प्रतिशत करें अनुपालन!

एसडीओ आरती ने किया निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक,कहा-निर्देशों का शत प्रतिशत करें अनुपालन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। विधानसभा चुनाव 2020 की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक महकमा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को संपन्न कराने के लिए शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आरती के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में विभिन्न कोषांग पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोषांग पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही कोषांगों में दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।इस दौरान एसडीओ आरती ने कहा कि अधिसूचना जारी होते ही 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लिए नियंत्रण कक्ष, जनशिकायत, सिटीजन विजिलेंस एवं अनुमति कोषांग का गठन कर दिया गया है। शेष कोषांगों के गठन की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क...
एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे छह भैंस समेत एक व्यक्ति को पकड़ा

एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे छह भैंस समेत एक व्यक्ति को पकड़ा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी 47 वीं बटालियन ने रक्सौल सीमा पर छह भैंस समेत एक व्यक्ति को पकड़ा है। एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि इस दौरान तीन छोटे भैंस व तीन बड़े भैंस को नियंत्रण में लिया गया,जिसे नेपाल ले जाया जा रहा था। पकड़े गए व्यक्ति के पास से इन भैंसों को खरीदने या बेचने के कोई वैध रोकड़ प्राप्ति पर्ची/कागज नहीं पायी गई।पशुओं की कीमत 2,19,000/- आंकी गई है। यहाँ ये भी जानकारी दी जाती है कि, भारत सरकार का शुल्क दिए बिना, कस्टम एक्ट 1962 सैक्शन 110 के अंतर्गत किसी भी प्रकार के सामान या बेचने वाले पशुओं को देश की सीमा के पार ले जाना या लाना तस्करी जैसा अपराध कहलाता है।जिसे रोकने के लिए एसएसबी लगातार अभियान चला रही है। पकड़े गए व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि वह बहुत गरीब है, दूसरे गांव के नामी गिरामी तस्कर के पुत्र ने उसे भैंस को नेपाल पहुचाने को कहा।य...
अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो युवकों को रेल सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो युवकों को रेल सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल स्थित रेल सुरक्षा बल की टीम ने छौड़ादानो में छापेमारी कर अवैध रूप से रेल टिकट बनाने वाले गिरोह से जुड़े धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सह पोस्ट कमांडर राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि हमारे पास इनपुट था कि छौड़ादानों में अबैध रूप से रेल टिकट काटा जा रहा है ।उसी के आधार पर छापेमारी कर छौड़ादानों निवासी विकास कुमार व एमामूल हक़ को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल व रेल टिकट बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। ...
तीन चरणों मे होगा बिहार विधानसभा चुनाव-2020, रक्सौल,नरकटिया,सुगौली में 7नवम्बर को होगा मतदान,आचार संहिता लागू!

तीन चरणों मे होगा बिहार विधानसभा चुनाव-2020, रक्सौल,नरकटिया,सुगौली में 7नवम्बर को होगा मतदान,आचार संहिता लागू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई दिल्ली/पटना।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूरा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे और तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि पहले चरण का 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। कुल 243 सीटों के लिए 7.79 करोड़ मतदाता बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए इस बार 7.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से ...
पटना पुलिस ने रक्सौल के एक होटल से साइको सीरियल किलर अविनाश श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार,भागने के फिराक में था नेपाल

पटना पुलिस ने रक्सौल के एक होटल से साइको सीरियल किलर अविनाश श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार,भागने के फिराक में था नेपाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना /रक्सौल।( vor desk ): बिहार में 20 मर्डर को अपने पिस्टल से अंजाम देनेवाले पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव का बेटा अविनाश श्रीवास्तव उर्फ अमित को रक्सौल के मेन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। साथ में उसकी मां भी मौजूद थी।इसके साथ ही इस दौरान नेपाल के परसौनी के व्यक्ति समेत एक स्थानीय को भी हिरासत में लिया गया है।बताया गया है कि अविनाश व उसकी मां नेपाल भागने के फिराक में थे।इस दौरान पटना पुलिस की रंगदारी सेल टीम ने बुधवार की रात 11.30 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अपने साथ उन्हें पटना ले कर चली गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि अविनाश राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एमआइजी कॉलोनी के रोड नंबर-30 का रहनेवाला है।उसे बिहार में साइको किलर के नाम से जाना जाता है। गोरखपुर के श्रीप्रकाश शुक्ला के बाद यह दूसरा अपराधी है, जो ब्रस्ट फायर मारता है।हाजीपुर में इसने एक...
2020 का विधान सभा चुनाव रक्सौल के लिए निर्णायक,महागठबंधन से ही बदलाव सम्भव:अरविंद साह

2020 का विधान सभा चुनाव रक्सौल के लिए निर्णायक,महागठबंधन से ही बदलाव सम्भव:अरविंद साह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने कहा है कि रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का विकास युवा नेतृत्व से ही सम्भव है।यदि उचित प्रतिनिधित्व मिला होता,तो,रक्सौल पिछड़ेपन का शिकार नही होता। उन्होंने कहा कि रक्सौल एक व्यावसायिक केंद्र है,लेकिन,व्यापारियों को कोई सुविधा नही मिल पाती।यहां उद्योग-धंधों की प्रगति पर कोई ध्यान नही दिया गया,कोई योजना नही बनाई गई।यही कारण है कि शीतलपुर सेलर उद्योग का अपेक्षित विकास नही हो सका।यहां इंडस्ट्रियल एरिया है,लेकिन,उसे कोई पहचान नही मिल सकी।प्रगति के लिए कभी सार्थक नीति नही बनाई गई। उन्होंने कहा कि आदापुर की लगातार उपेक्षा होती रही।क्षेत्र की जनता बीस वर्षों से सड़को व नालों के लिए संघर्ष में ही रह गई।सपने कहां से देखते। उन्होंने कहा कि रक्सौल की उपेक्षा के लिए रक्सौल के जन प्रतिनिधि सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं,ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!