राजद की बिहार बन्दी:रक्सौल में काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध कर हुआ विरोध-प्रदर्शन!
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल में राजद ने बिहार बन्द पर विरोध-प्रदर्शन -पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया।काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग पर टायर फूंके व घण्टों सड़क अवरुध्द रखा।
नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बिहार बंद के आह्वान पर प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल यादव के अध्यक्षता में कोइरिया टोला नहर पुल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज करना व ईट पत्थर का पथराव करना उनका मानसिक दिवालियापन दर्शाता है ।
वही पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर विधान सभा में विपक्षी विधायको के साथ मार पीट किया गया । भारत के इतिहास में यह काला दिन था जो निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निन्दा करता हू...









